विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Australia: ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी हिंसा मामले में तीन गिरफ्तार, विक्टोरिया पुलिस ने दी जानकारी

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 30 Mar 2023 01:04 PM (IST)

Khalistani violence Australia मेलबर्न ईस्ट नेबरहुड पुलिसिंग टीम ने जनवरी के अंत में फेडरेशन स्क्वायर पर कथित मारपीट की घटना ...और पढ़ें

फेडरेशन स्क्वायर में एक कथित झगड़े के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया
फेडरेशन स्क्वायर में एक कथित झगड़े के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया

मेलबोर्न, एजेंसी। मेलबोर्न ईस्ट नेबरहुड पुलिसिंग टीम ने जनवरी के अंत में फेडरेशन स्क्वायर में एक कथित झगड़े के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया पुलिस 29 जनवरी को फेडरेशन स्क्वायर पर खालिस्तान के जनमत संग्रह कार्यक्रम में उपस्थित थी, तब कथित तौर पर दो झगड़े हुए, पहला 12.45 बजे और दूसरा करीब 4.30 बजे हुआ था।

झगड़े में झंडे के खंभे का इस्तेमाल कई पुरुषों द्वारा हथियार के रूप में किया गया था जिससे कई पीड़ितों को शारीरिक चोटें आईं। दो पीड़ितों, जिनमें से एक के हाथ में चोट लगी थी और दूसरे के सिर में चोट आई थी। दोनों का पैरामेडिक्स द्वारा घटनास्थल पर इलाज किया गया। कई अन्य पीड़ितों को चोटें आईं और उन्हें चिकित्सा उपचार की आवश्यकता थी।

घटना के दिन दो लोगों को किया गया था गिरफ्तार 

दोनों कथित घटनाओं में, पुलिस ने भीड़ को अलग करने और तितर-बितर करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। दूसरी घटना में OC स्प्रे (Oleoresin Capsicum Spray जिसे पेपर स्प्रे भी कहा जाता है) का इस्तेमाल किया गया। घटना के दिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस सप्ताह तीन और गिरफ्तार किए गए।

विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए तीन लोग कल्कालो के एक 23 वर्षीय व्यक्ति, स्ट्रैथटुलोह के एक 39 वर्षीय व्यक्ति और क्रेगीबर्न के एक 36 वर्षीय व्यक्ति हैं, तीनों पर मारपीट और हिंसक अव्यवस्था का आरोप लगाया गया है। 

आगे की जांच जारी- विक्टोरिया पुलिस

इस सप्ताह आरोपित सभी लोगों को 8 अगस्त को मेलबर्न मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के लिए जमानत दे दी गई है। आगे की जांच जारी है और पुलिस उस दिन से किसी और कथित अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पूछताछ कर रही है।