लंदन में भारतीयों पर खालिस्तानी समर्थकों ने किया हमला, ISI का हाथ होने का आरोप
लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीयों को निशाना बनाया। हमलावर सिख पगड़ी पहने हुए थे और वे नारा-ए-तकबीर और अल्लाह-यू-अकबर के नारे लगा रहे थे।
लंदन, एएनआइ। भारतीयों पर कायराना हमला करने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर में उसके करतूत से सब वाकिफ हैं, लेकिन वह अब विदेशों में भी भारतीय मूल के लोगों को निशाना बना रहा है। ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों पर शनिवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। माना जा रहा हा कि यह हमला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने कराया है। इस हमलेे के दौरान उनसे मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार हमलावर सिख पगड़ी पहने हुए थे और वे 'नारा-ए-तकबीर' और 'अल्लाह-उ-अकबर' के नारे लगा रहे थे।
#WATCH Pakistan’s ISI backed Khalistanis attacked a number of British Indians who were standing outside the Indian High Commission in London on March 9. The men wearing Sikh turbans raised slogans 'Naraa-e-Taqbeer' & 'Allah-u-Akbar' pic.twitter.com/7L5Fume7nv
— ANI (@ANI) March 10, 2019
भारत विरोधी नारे लगाए गए
भारतीय उच्चायोग के बाहर शनिवार शाम को हुए इस हमले के दौरान भारतीयों से मारपीट की गई। साथ भी भारत विरोधी नारे भी लगाए गए हमलावरों के हाथों में खालिस्तान का झंडा भी था। जब यह हमला किया गया उस समय भारतीय उच्चायोग के बाहर अपने अपॉइंटमेंट का इंतजार कर रहे थे।
बता दें कि खालिस्तान समर्थकों को ISI से समर्थन मिलता है। पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack)से पूरे विश्व में पाकिस्तान की फजीहत हो रही है। पाकिस्तान अब इसका बदला लेने के लिए खालिस्तानियों के जरिए भारतीयों पर हमले करा रहा है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने यह हमला कराया था। जैश का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में रहता है।
पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर लंदन की सड़कों पर 16 फरवरी को भारतीयों ने बड़ा प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।