यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोशल मीडिया पर Harry Potter लेखिका जेके रॉलिंग की इस वजह से हो रही आलोचना, हिटलर के दौर को क्यों किया जा रहा याद
हैरी पॉटर ( Harry Potter ) की लेखिका जेके रॉलिंग इस समय काफी सुर्खियों में बनी हुई है । दरअसल ...और पढ़ें

HighLights
- सुर्खियों में हैरी पॉटर (Harry Potter) की लेखिका जेके रॉलिंग
- सोशल मीडिया में ट्रांस के अधिकारों को लेकर किया था एक पोस्ट
- इटंरनेट यूजर्स उन्हें 'होलोकॉस्ट डेनियर' (Holocaust Denier) कह रहे है
डिजिटल डेस्क, लंदन। JK Rowling Harry potter: हैरी पॉटर (Harry Potter) की लेखिका जेके रॉलिंग इस समय काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया में ट्रांस के अधिकारों को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इटंरनेट यूजर्स उन्हें 'होलोकॉस्ट डेनियर' (Holocaust Denier) कह रहे है।
13 मार्च को रॉलिंग ने अपने सोशल मीडिया x (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि नाजियों द्वारा ट्रांस हेल्थकेयर और शोध पर किताबें जलाना एक बुखार जैसा था। इस पर ब्रिटेन के पत्रकार रिव्का ब्राउन ने उनकी जमकर आलोचना की थी।
I just… how? How did you type this out and press send without thinking ‘I should maybe check my source for this, because it might’ve been a fever dream’? pic.twitter.com/fl9QLuFytc
— J.K. Rowling (@jk_rowling) March 13, 2024
क्यों ट्रेंड कर रही जेके रॉलिंग
रॉलिंग ने एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ट्वीट किया, जिसमें कहा गया था, 'नाजियों ने ट्रांस हेल्थकेयर और शोध पर किताबें जला दीं, आप लिंग के इर्द-गिर्द उनकी विचारधारा को बनाए रखने के लिए इतने बेताब क्यों हैं?' उनके इस ट्वीट पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने उनके ट्रांस-अधिकार विरोधी रुख के लिए आलोचना की। ट्वीटर पर इस समय 'जेके राउलिंग इज ए होलोकॉस्ट' ट्रेंड कर रहा है।
