Move to Jagran APP

लंदन जाने वाले भारतीय पर्यटक 40 फीसदी बढ़े

अंतरराष्ट्रीय यात्री सर्वेक्षण आंकड़ों के मुताबिक 2016 में लंदन आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 2,73,400 थी, जो 2017 में बढ़कर 3,82,400 हो गई।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 07:48 AM (IST)
लंदन जाने वाले भारतीय पर्यटक 40 फीसदी बढ़े
लंदन जाने वाले भारतीय पर्यटक 40 फीसदी बढ़े

लंदन, (एजेंसी)। लंदन जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले साल इसमें करीब 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह लंदन के लिए भारत तेजी से बढ़ता पर्यटन बाजार बन गया है। इस हफ्ते जारी अंतरराष्ट्रीय यात्री सर्वेक्षण आंकड़ों के मुताबिक 2016 में लंदन आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 2,73,400 थी, जो 2017 में बढ़कर 3,82,400 हो गई। यह सीधे 39.9 फीसदी वृद्धि दिखाता है।

loksabha election banner

इन भारतीय पर्यटकों द्वारा किए जाने वाले खर्च में भी 9.5 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। विजिट लंदन डॉट कॉम नाम से वेबसाइट चलाने वाली कंपनी लंदन एंड पार्टनर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लॉरा सिट्रॉन ने कहा, 'मैं खुश हूं कि इस साल बहुत से भारतीय पर्यटकों ने घूमने के लिए लंदन का चुनाव किया।

यहां बहुत बड़ी संख्या में पहले से ही भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं, पढ़ते हैं और काम करते हैं।' लंदन एंड पार्टनर्स ब्रिटेन की राजधानी लंदन का घूमने के स्थान के तौर पर प्रचार करने वाली कंपनी है। दुनियाभर से लंदन घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या के लिहाज से भारत का स्थान 15वां है। जबकि अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी इस मामले में शीर्ष तीन देश बने हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.