'लास्ट वॉर्निंग है, अपने घर जाओ...', यूके में भारतीय छात्रों को रोका; मचा बवाल
यूके के मेरिडेन पार्क में एक 'विजिलेंटे' समूह ने भारतीय छात्रों को घेरकर वापस घर जाने की चेतावनी दी। घटना ...और पढ़ें

भारतीय छात्र को रोकते ग्रुप के सदस्य।
HighLights
यूके के मेरिडेन पार्क में भारतीय छात्रों को घेरा गया।
'विजिलेंटे' समूह ने छात्रों को वापस जाने की धमकी दी।
पुलिस ने कहा, रोकने का अधिकार केवल पुलिस को है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम में एक ऐसे ग्रुप की चर्चा हो रही है जो खुद को लोगों का रक्षक बताता है। मामला है वेस्ट मिटडलैंड्स के मेरिडेन पार्क का। यहां पर विजिलेंटे' के कुछ सदस्यों ने पार्क में भारतीय छात्रों को घेर लिया। उसके बाद उन्होंने भारती छात्रों को वहां से दूर रहने और वापस घर जाने की चेतावनी दी। उन्होंने सख्त लहजे में दुबारा यहां ना आने की बात भी कही।
मीडिया रिपोर्ट्स में मेरिडेन पार्क में देर रात हुए इस घटना की पुष्टि हुई है। ग्रुप के सदस्यों का दावा है कि वो वहां पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा कर रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने उन पर जातीयता फैलाने का आरोप लगाया है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। ग्रुप के सोशल मीडिया अकाउंट से उस वीडियो को विवाद बढ़ने के बाद हटा दिया गया है। इधर वो कई दूसरे ग्रुप में शेयर किया जा रहा है।
इस वीडियो में एक शख्स वहां मौजूद एक छात्र से पूछ रहा है कि तुम यहां इंग्लैंड क्यों आए हो? इस पर छात्र ने कहा वो यहां पर पहली बार आया है। वो बर्मिंघम में रहता है। इसके बाद दूसरे शख्स ने कहा कि मास्टर डिग्री के लिए आया है। तब तक समूह के किसी और शख्स ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस पार्क से दूर रहो और दुबारा नहीं आना।
घटना की जानकारी लगते ही लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले पर कहा कि किसी को रोक कर तलाशी लेने और रोकने का अधिकार सिर्फ पुलिस कर्मियों को होता है। पुलिस ने आपातकालीन स्थिति में 999 डायल कर मदद लेने की बात कही है।
