विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशीली दवा देकर पति दूसरों संग करवाता था पत्नी का रेप, यूके की कोर्ट में चार आरोपियों पर चल रहा मुकदमा

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:29 PM (IST)

यूके के विनचेस्टर क्राउन कोर्ट में चार लोगों पर एक महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार का मुकदमा चल रहा है। ...और पढ़ें

आरोपियों की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

आरोपियों की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. यूके कोर्ट में चार लोगों पर यौन शोषण का मुकदमा।

  2. पूर्व पति ने पत्नी को नशीला पदार्थ देकर शोषण करवाया।

  3. यौन उत्पीड़न के वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डाले गए।

डिजिटल डेस्क, लंदन। यूके के विनचेस्टर क्राउन कोर्ट में चार लोगों पर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का मुकदमा चल रहा है। इन पर एक महिला के साथ बलात्कार/ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

आरोप है कि महिला के पूर्व पति ने उसे नशीला पदार्थ दिया। उसके साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो बनाया और उसकी जानकारी के बिना उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डाल दिया। 48 वर्षीय नॉर्मन मैक्सोनी, 62 वर्षीय रिचर्ड विल्किंस, 32 वर्षीय कॉनर सैंडरसन-डॉयल और 38 वर्षीय मोहम्मद हसन ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

एक दशक तक हुआ अपराध

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये कथित अपराध 2016 से 2023 के बीच हुए। मुकदमे की शुरुआत में अभियोजक सारा जोन्स केसी ने जूरी को बताया कि यह मामला इस बात पर केंद्रित है कि क्या किसी अनजान महिला की सहमति लिए बिना उसके साथ यौन संबंध बनाना उचित हो सकता है। महिला के पूर्व पति, 50 वर्षीय फिलिप यंग ने इस साल की शुरुआत में यह स्वीकार कर लिया कि उसने एक दशक से भी अधिक समय तक महिला के खिलाफ कई यौन अपराध किए थे।

वीडियो बनाने का आरोप

अभियोजन पक्ष ने कहा कि फिलिप यंग रोजा अपनी तत्कालीन पत्नी को नशीली दवा देता था और अजनबियों को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहता था। वहीं इस बात से वो अनजान रहती थी कि वो किसी दूसरे पुरुष के साथ हमबिस्तर है। आरोप है कि उसने पुरुषों को आकर्षित करने के लिए उसकी गलत-गलत तस्वीर दूसरी वेबसाइटों पर डाल दी।

कोर्ट में भी सामने आया कि 2015 से यंग ऐसी दवाओं की तलाश कर रहा था जो उसकी पत्नी को गहरी नींद में सुला दे या वो उससे भ्रमित हो जाए। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यंग इन घटनाओं को देखता था और उनकी वीडियो बनाता था।

संबंध बनाते समय आंखों पर पट्टी बांध देता

अदालत को बताया गया कि जोन्स अपने पति के साथ संबंध बनाते समय अपनी आँखों पर पट्टी बंधवाने और खुद को बंधवा लेने के लिए राजी हो जाती थी। अभियोजन पक्ष का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उसने अनजान लोगों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए सहमति दी थी।

कैसे खुला मामला

यह कथित दुर्व्यवहार तब सामने आया जब 2023 में फिलिप यंग से जुड़े एक ऑनलाइन अकाउंट पर जानवरों के साथ यौन क्रिया की तस्वीरें पोस्ट की गईं। इसके बाद पुलिस ने उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त किए। इसी जांच के दौरान ऐसे वीडियो मिले, जिनमें कुछ आदमी जोन्स के साथ कथित तौर पर बलात्कार या यौन शोषण कर रहे थे।
इस दौरान उसे दूसरे की मौजूदगी का पता नहीं चल पाया। उसे लगा कि कि वो अपने पति के साथ है।

पूर्व पति ने कई यौन अपराधों को कबूला

पूर्व पार्षद फिलिप यंग ने 13 वर्षों की अवधि में कई अपराध करने की बात कबूल की है। अदालत को यह भी बताया गया कि 2010 से 2024 के बीच उसने जोन्स की 500 से अधिक निजी तस्वीरें और वीडियो प्रकाशित किए। उसकी सहमति के बिना उसकी निजी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया। यंग पहले स्विंडन में रहता था और अब लंदन के एनफील्ड में रहता है। उस पर बच्चों से जुड़ी क्राइम के भी आरोप हैं।