Move to Jagran APP

सुर्खियों में लंदन का राजशाही परिवार, राजघराने की दोनों बहुओं में चल रही है खटपट!

शाही घराने की दोनों बहुओं के बीच कुछ खटपट चल रही है। इसके चलते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन केंसिंग्टन छोड़ रहे हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 03:55 PM (IST)
सुर्खियों में लंदन का राजशाही परिवार, राजघराने की दोनों बहुओं में चल रही है खटपट!
सुर्खियों में लंदन का राजशाही परिवार, राजघराने की दोनों बहुओं में चल रही है खटपट!

नई दिल्‍ली [ जेएनएन ]। इन दिनों लंदन में यह चर्चा जोरों पर है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल केंसिंग्टन पैलेस से बाहर जा रहे हैं। इसके चलते यह कयास लगाए जा रहा है कि राजघराने में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। हवा यह है कि शाही घराने की दोनों बहुओं के बीच कुछ खटपट चल रही है। इसके चलते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन केंसिंग्टन छोड़ रहे हैं।

loksabha election banner

उधर, मेगन का कहना है कि, 'मैं एक सेलिब्रिटी हूं, मुझे यहां से बाहर जाना है।' प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन का नया आशियाना राजशाही महल से 20 मील दूर विंडसर में होगा। यह हीथ्रो आशियाना फ्लाइट पथ के नीचे है। उनके नए आशियाने में रसाई तैयार की जा रही है और उनके कक्ष मखमल के साेफे से सजाए जा रहे हैं। शाही बहुओं के बीच चल रही अनबन के बीच अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या दोनों प्रिंसेस के संबंधों पर भी इसका असर पड़ेगा। वीलियम और हैरी के संबंधों पर भी प्रश्‍न उठाए जा रहे हैं। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्‍या बहुआें का यह विवाद दाेनों भाइयों के संबंधों पर असर डालेगा। फ‍िलहाल शादी के पूर्व दोनों भाइयों के बीच काफी प्रेम था। दोनों एक दूसरे के साथ राजनिवास में रहते थे।

बता दें कि 19 मई को इंग्लैंड के प्रिंस हैरी और अमेरिकी टीवी सीरीयल 'सूट्स' की एक्ट्रेस मेगन मर्कल शादी के बंधन में बंधे थे। एक्ट्रेस बनने से पहलेमर्कल फ्रीलान्स कॉलिग्राफर थीं। यह शाही शादी विंडसर महल में स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में हुई। इस शादी के बाद प्रिंस हैरी और मेगन ससेक्स के ड्यूक और डचेस के तौर पर जाने जाएंगे। मेगन मर्केल ब्रिटिश राजघराने में आने वाली पहली अश्वेत बहु हैं।

प्रिंस हैरी ने मेगन मर्कल को शादी के लिए पिछले साल नवंबर में ही प्रपोज किया था। प्रिंस हैरी के मुताबिक, दोनों साथ में कुछ वक्त बिताने किंग्सटन पैलेस के कॉटेज में ठहरे थे यही पर उन्होंने  चिकन रोस्ट करते हुए मेगन मर्कल को प्रपोज किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.