Move to Jagran APP

फ्रांस में रेलकर्मियों का अप्रैल से 3 महीने हड़ताल का एलान, सरकार ने की वार्ता की पहल

फ्रांस के परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि वह हड़ताल की तैयारी कर रहे रेल कर्मचारियों के साथ वार्ता करने के लिए तैयार है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 03:56 PM (IST)
फ्रांस में रेलकर्मियों का अप्रैल से 3 महीने हड़ताल का एलान, सरकार ने की वार्ता की पहल
फ्रांस में रेलकर्मियों का अप्रैल से 3 महीने हड़ताल का एलान, सरकार ने की वार्ता की पहल

पेरिस (रायटर्स)। फ्रांस में रेलकर्मियों ने अगले महीने अप्रैल से तीन महीने के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। फ्रांस के परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि वह हड़ताल की तैयारी कर रहे रेल कर्मचारियों के साथ वार्ता करने के लिए तैयार है। बता दें कि फ्रांस में रेल कर्मचारी राज्य आधारित खेल नेटवर्क खोले जाने की मांग कर रहे हैं जिसमें वहां की सरकार देरी कर रही है। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और उनकी सरकार के बीच एक तरह से टकराव होगा। 

loksabha election banner

हालांकि उन्होंने सीन्यूज टीवी से कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को अनदेखा नहीं कर रही है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिसपर हम चर्चा करने को तैयार है। फ्रेंच यूनियन कमजोर हैं और वे 1995 में विभाजित हो चुके हैं। समाज कल्याण सुधार कार्यक्रम के विफल हो जाने पर इतने व्यापक रूप से हड़ताल नहीं किया था। 

लेकिन इस लंबे हड़ताल से मैक्रों को उनके पहले कार्यकाल में जरुर नुक्सान पहुंचेगा। बोर्न ने कहा कि वे खुले तौर पर सभी मुद्दों पर बात करने को तैयार है। कहा कि इसकी शरुआत पेरिस के आस-पास क्षेत्रों में की जा सकती है जहां रोजाना चार मिलियन ट्रेन यात्री सफर करते हों। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने एसएनसीएफ के लगभग 50 अरब यूरो (60 अरब डॉलर) के सभी हिस्से को ग्रहण करने की तत्परता को दोहराया है। 1930 के दशक में रेलवे के राष्ट्रीयकरण पर सुधार किया गया था। बताया जाता है कि 3 अप्रैल से अगले 3 महीने के तक प्रत्येक पांच दिनों में से दो दिन हड़ताल की योजना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.