सांसद पद भी छोड़ेंगे ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री स्टार्मर, सक्रिय राजनीति से हो जाएंगे दूर
हाउस ऑफ कॉमन्स में लंदन संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार्मर ने मंगलवार को सांसद पद से इस्तीफे की ...और पढ़ें

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर अब सांसद पद भी छोड़ेंगे
HighLights
स्टार्मर अब अंतरराष्ट्रीय मामलों पर ध्यान देना चाहते हैं
स्टार्मर ने पिछले महीने लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था
पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर अब सांसद पद भी छोड़ेंगे। हाउस ऑफ कॉमन्स में लंदन संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार्मर ने मंगलवार को सांसद पद से इस्तीफे की घोषणा की और कहा कि वह अब अंतरराष्ट्रीय मामलों पर ध्यान देना चाहते हैं।
स्टार्मर ने पिछले महीने लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एंडी बर्नहम ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
स्टार्मर ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर जारी बयान में कहा कि उन्होंने लेबर पार्टी की सक्रिय राजनीति से हटने का फैसला किया है। उनके इस्तीफे से लंदन की होलबोर्न एंड सेंट पैनक्रास सीट पर उपचुनाव होगा।
