भयावह अनुभव: तेज हवाओं के चलते रनवे को छूने के बाद हीथ्रो एयरपोर्ट पर टालनी पड़ी विमान की लैंडिंग
हैदराबाद से चली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को शुक्रवार को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 12:58 AM (IST)
लंदन, प्रेट्र। हैदराबाद से चली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को शुक्रवार को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले एक बार जब विमान ने लैंड करने के लिए जैसे ही रनवे छुआ तो तेज हवाओं के कारण लैंडिंग टालनी पड़ी। हालांकि इस प्रयास के 18 मिनट बाद खराब मौसम के बावजूद यात्री विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतरने में कामयाब रहा।
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट संख्या बीए276 ने उड़ान भरी थी। जो शुरुआती दिक्कतों के चलते शुक्रवार दोपहर स्थानीय समय के अनुसार 12.30 बजे के बाद हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी।
बता दें कि तूफान एरिक के कारण चल रही 112 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की वजह से विमान को उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में विमान को उतरने के दौरान हिलते-डुलते और उछलते हुए दिखाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें