भारत में ब्रिटिश सिख की गिरफ्तारी पर हस्तक्षेप की मांग
भारत में पंजाब यात्रा के दौरान गिरफ्तार किए गए ब्रिटिश सिख नागरिक अवतार सिंह के लिए ब्रिटिश सांसदों ने आवाज उठाई है।
By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 08:43 AM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 08:43 AM (IST)
लंदन (प्रेट्र)। ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद के नेतृत्व में ब्रिटिश सांसदों के एक समूह ने भारत में ब्रिटिश नागरिक की गिरफ्तारी के मामले में अपने देश के विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है।
ब्रिटिश सिख नागरिक अवतार सिंह जोहल को पंजाब यात्रा के दौरान पुलिस ने इस महीने के शुरू में गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटिश सिख के लिए सर्वदलीय सांसद समूह ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिश जान्सन से पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जोहल के ब्रिटिश नागरिक के रूप में अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। जोहल को राज्य में हत्या में कथित भूमिका के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें