विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन में चीनी महिला की हत्या का आरोपी भारतवंशी दीपक संधू दोषी करार, मुंबई भागने की कोशिश के दौरान हुआ था गिरफ्तार

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:56 PM (IST)

ब्रिटेन में भारतीय मूल के दीपक संधू को चीनी महिला शियाओकिंग के की हत्या का दोषी ठहराया गया है। संधू ...और पढ़ें

चीनी महिला की हत्या का भारतीय मूल का दीपक संधू दोषी

चीनी महिला की हत्या का भारतीय मूल का दीपक संधू दोषी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक महिला की हत्या के मामले में गुरुवार को दोषी ठहराया गया। हत्या के बाद उसने मुंबई भागने की कोशिश की थी। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने उसे एयरपोर्ट जाते समय पकड़ लिया था।

साउथैंपटन के रहने वाले 23 वर्षीय दीपक संधू को ओल्ड बेली अदालत ने शियाओकिंग के की हत्या का दोषी पाया।

संधू को शुक्रवार को इसी अदालत में सजा सुनाई जाएगी। दोनों के बीच कुछ समय संबंध रहा। पुलिस ने जांच के आधार पर बताया था कि संधू से महिला के पैसे चुराए थे और उससे झूठ बोला था। इसी वजह से शियाओकिंग ने संबंध खत्म करने की कोशिश, जिससे संधू नाराज हो गया था और बदला लेने पर आमादा था।

पिछले साल 10 दिसंबर को महिला का शव मिला था। उस पर चाकू से कई वार किए गए थे।