लंदन: दाऊद इब्राहिम का साथी जबीर मोती गिरफ्तार, डी कंपनी का देखता था हिसाब
मोती ब्रिटेन, यूएई और बाकी देशों में दाऊद का कामकाज संभालता था। भारत ने मोती को गिरफ्तार करने की अपील की थी।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 08:21 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 08:51 AM (IST)
लंदन, जेएनएन। दाऊद इब्राहिम के साथी जबीर मोती को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। यूके की सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को जबीर को हिल्टन होटल से गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। बतादें कि मोती ब्रिटेन, यूएई और बाकी देशों में दाऊद का कामकाज संभालता था। मोती की गिरफ्तारी भारत के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। भारत ने मोती को गिरफ्तार करने की अपील की थी।
पाकिस्तानी नागरिक जबीर सिद्दिक उर्फ जबीर मोती अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का खास माना जाता है। जबीर उसके व डी कंपनी के पैसों से जुड़े मामले देखता था। दाऊद की बीवी महजबीं भी उस पर काफी भरोसा करती हैं। बतादें कि दाऊद अभी पाकिस्तान के कराची में क्लिफ्टन इलाके में रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें