Move to Jagran APP

प्लास्टिक कचरा पैदा करने में कोक, पेप्सी और नेस्ले सबसे आगे

विश्व भर में प्लास्टिक का सबसे अधिक कचरा फैलाने वाली कंपनियां है कि सॉफ्टड्रिंक कंपनी कोका कोला, पेप्सिको और नेस्ले हैं।

By Vikas JangraEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 09:46 PM (IST)
प्लास्टिक कचरा पैदा करने में कोक, पेप्सी और नेस्ले सबसे आगे
प्लास्टिक कचरा पैदा करने में कोक, पेप्सी और नेस्ले सबसे आगे

लंदन [रॉयटर्स]। पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में प्लास्टिक का सबसे अधिक कचरा फैलाने वाली कंपनियां है कि सॉफ्टड्रिंक कंपनी कोका कोला, पेप्सिको और नेस्ले हैं। प्लास्टिक से मुक्ति के आंदोलन पर ग्रीनपीस ने कहा कि विश्व के 42 देशों में उन्होंने प्लास्टिक खत्म करने के 239 अभियान चलाए हैं।

इसीलिए इस सफाई अभियान से उनके पास प्लास्टिक के कचरे के 1,87,000 टुकड़े जमा हो गए हैं। इस सर्वेक्षण का मकसद इस बात का पता करना था कि कारपोरेट जगत प्लास्टिक का कचरा फैलाने में कितना योगदान है। विश्व के सबसे बड़ी सॉफ्टड्रिंक कंपनी कोका कोला असल में सबसे बड़ी कचरा उत्पादक कंपनी है।

loksabha election banner

ब्रेकफ्री फ्राम प्लास्टिक अभियान के वैश्विक संयोजक वोन हरनांडेज ने बताया कि कोक ब्रांड का प्लास्टिक कचरा 42 में से 40 देशों में पाया गया है। इन ब्रांडों का लेखा-जोखा देखने के बाद पता चला कि कारपोरेट क्षेत्र विश्व में प्लास्टिक का प्रदूषण फैलाने में सबसे अधिक जिम्मेदार है।

उन्होंने बताया कि सामान्य रूप से सबसे अधिक मिलने वाला प्लास्टिक कचरा पॉलीस्टायरीन है। इसका सबसे अधिक इस्तेमाल पैकिंग और फोम कॉफी कपों में होता है। इसके बाद कोक कंपनी के प्रवक्ता ने मंगलवार को बयान जारी करके कहा कि महासागर के कचरे को खत्म करने की ग्रीनपीस के लक्ष्य को पूरा करने में कोक कंपनी मददगार बनेगी। हम इस महत्वपूर्ण चुनौती को पूरा करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.