Move to Jagran APP

शाही शादी में बहू के पिता की भूमिका निभाएंगे प्रिंस चा‌र्ल्स, जानें- क्या है खास

मेगन के पिता थॉमस इस शादी समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 05:59 PM (IST)
शाही शादी में बहू के पिता की भूमिका निभाएंगे प्रिंस चा‌र्ल्स, जानें- क्या है खास
शाही शादी में बहू के पिता की भूमिका निभाएंगे प्रिंस चा‌र्ल्स, जानें- क्या है खास

लंदन, प्रेट्र/रायटर। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बहुचर्चित शादी में मेगन के पिता की भूमिका हैरी के पिता प्रिंस चा‌र्ल्स निभाएंगे। वह मेगन को लेकर विवाह स्थल सेंट जार्ज चैपल पहुंचेंगे। महारानी एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस चा‌र्ल्स यह रस्म अपनी होने वाली बहू के पिता के बीमार होने की वजह से निभाएंगे। मेगन के पिता थॉमस इस शादी समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है।

loksabha election banner

केनसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर मेगन के साथ प्रिंस चा‌र्ल्स के जाने की घोषणा की। मेगन ने गुरुवार को पुष्टि कर दी थी कि बीमारी के चलते उनके पिता शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रिंस चा‌र्ल्स के शाही आवास केनसिंग्टन पैलेस के अनुसार, मेगन ने प्रिंस चा‌र्ल्स से विवाह स्थल सेंट जार्ज चर्च तक उनके साथ जाने की रस्म पूरी करने का आग्रह किया था।

विंडसर कैसल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बर्कशायर स्थित विंडसर कैसल में होने वाली इस शाही शादी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारियों की वहां तैनाती की गई है। इसके लिए वे पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं।

एक लाख लोगों के आने की उम्मीद

पुलिस ने संभावना जताई है कि विंडसर कैसल स्थित सेंट जार्ज चैपल के बाहर सड़कों पर एक लाख से ज्यादा लोग जमा हो सकते हैं। कई जानी-मानी हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोग इस बहुचर्चित शादी का गवाह बनेंगे।

राजकुमारी डायना के छोटे बेटे हैं हैरी

ब्रिटिश राजगद्दी के छठे नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी (33) दिवंगत राजकुमारी डायना के छोटे बेटे हैं। वह शाही परिवार के लोकप्रिय सदस्यों में शुमार हैं। डायना की 1981 में प्रिंस चा‌र्ल्स से शादी हुई थी। 1997 में एक सड़क हादसे में डायना की मौत हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.