ब्रिटेन ने बताए रूसी जासूस को जहर देने वाले दो रूसियों के नाम
ब्रिटेन स्क्रीपल पर हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराता रहा है। रूस ने हालांकि इससे इन्कार किया है।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 06:25 PM (IST)
लंदन, रायटर। ब्रिटेन के अभियोजकों ने रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी यूलिया पर जानलेवा नर्व एजेंट हमला करने वाले दो संदिग्ध रूसी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं। रूसी सेना की खुफिया इकाई के पूर्व कर्नल स्क्रीपल और उनकी बेटी पर गत मार्च में नोविचोक रसायन से हमला किया गया था। कहा जाता है कि इस घातक जहर को रूसी सेना ने ही विकसित किया था।
ब्रिटेन स्क्रीपल पर हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराता रहा है। रूस ने हालांकि इससे इन्कार किया है। स्क्रीपल पर हमले के आरोप में एलेक्जेंडर पेत्रोव और रुसलान बोशिरोव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
ब्रिटिश पुलिस ने दोनों की तस्वीरें भी जारी की हैं। अभियोजकों के अनुसार, ये दोनों दो मार्च को ब्रिटेन आए थे और चार मार्च को चले गए। दोनों लंदन स्थित जिस होटल में ठहरे थे वहां भी नोविचोक के निशान मिले थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें