Move to Jagran APP

ब्रिटेन ने भारतीय दरबार के मॉडल के निर्यात पर लगाई रोक, 7 करोड़ रुपये है किमत

ब्रिटेन की सांस्कृतिक मामलों की मंत्री कैरोलिन डीनेज ने कहा है कि उन्होंने इस विरासत के निर्यात पर फिलहाल अस्थायी रोक लगाई है। यह आगामी अप्रैल तक लागू रहेगी। यह रोक सितंबर तक भी बढ़ाई जा सकती है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 09:37 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 09:37 AM (IST)
ब्रिटेन ने भारतीय दरबार के मॉडल के निर्यात पर लगाई रोक, 7 करोड़ रुपये है किमत
18 वीं सदी में बनी अनुकृति में दिखाई देती है दरबार की भव्यता।

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन की सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी के शीर्ष अधिकारी रॉबर्ट क्लाइव के इंडियन सिल्वर दरबार के मॉडल के निर्यात पर रोक लगा दी है। हालांकि यह रोक अस्थायी है। इस दरबार में गुलाब जल का फौव्वारा, पानदान और हुक्का भी हैं। इस दरबार की मौजूदा कीमत करीब 7,30,000 पाउंड (करीब सवा सात करोड़ रुपये) है।

loksabha election banner

माना जाता है कि यह मुगलकालीन दरबार की झांकी है, जो रॉबर्ट क्लाइव ने तैयार कराई थी। इसका उल्लेख क्लाइव ऑफ इंडिया पुस्तक में भी है। भारत को 18 वीं सदी में ब्रिटिश उपनिवेश बनाने में क्लाइव की मुख्य भूमिका थी। ब्रिटेन की सांस्कृतिक मामलों की मंत्री कैरोलिन डीनेज ने कहा है कि उन्होंने इस विरासत के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाई है। यह आगामी अप्रैल तक लागू रहेगी। यह रोक सितंबर तक भी बढ़ाई जा सकती है। यह निर्णय भारत के साथ ब्रिटेन के मित्रता के मद्देनजर लिया गया है।

कैरोलिन ने कहा है कि यह खूबसूरत अनुकृति भारतीय दरबार की भव्यता की प्रतीक है। बताती है कि किस तरह से ब्रिटेन के प्रतिनिधि वहां पर बात करते थे। उन्होंने आशा जताई है कि इसकी अनुकृति की स्वामी संस्था इसको अपने पास बनाए रखेगी। रॉबर्ट क्लाइव बंगाल के गवर्नर जनरल थे। बाद में उनकी संजोयी वस्तुओं को ब्रिटेन ले आया गया और इस दरबार समेत तमाम वस्तुएं अभी भी ब्रिटेन में हैं। माना जाता है कि दरबार की चांदी की यह अनुकृति सन 1766 में बनाई गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.