Move to Jagran APP

Britain Police ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, Climate Crisis पर होने वाला था बड़ा आंदोलन

पर्यावरण कार्यकर्ताओं के समूह ने अप्रैल में भी 11 दिनों तक प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन के चलते सड़कों व सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही बाधित हुई थी

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 11:37 PM (IST)
Britain Police ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, Climate Crisis पर होने वाला था बड़ा आंदोलन
Britain Police ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, Climate Crisis पर होने वाला था बड़ा आंदोलन

लंदन, रायटर। ब्रिटेन की पुलिस (Britain Police) ने लंदन में दस पर्यावरण कार्यकर्ताओं (Environmental Activists) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कार्यकर्ता एक्सटिंक्शन रिबेलियन समूह (Extinction Rebellion group) से जुड़े थे, जो जलवायु संकट (Climate Crisis) को लेकर सोमवार को व्यापक आंदोलन करने वाला है। समूह के साथ-साथ पुलिस ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

loksabha election banner

समूह ने शनिवार को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'हाईवे व अन्य मुख्य सड़कों को जाम करने के नाम पर ये गिरफ्तारियां हुई हैं।' उधर, लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरफ्तारी की वजहों पर कोई बयान नहीं दिया है।

बिल्डिंग में रखा था प्रदर्शन का सामान

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पुलिस पर्यावरण कार्यकर्ता समूह एक्सटिंक्शन रिबेलियन द्वारा इस्तेमाल की जा रही बिल्डिंग का दरवाजा तोड़कर वहां घुसी थी। उस इमारत में सोमवार के प्रदर्शन से संबंधित सामान रखे थे। इस समूह से अप्रैल में भी यहां 11 दिनों तक प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन के चलते सड़कों व सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही बाधित हुई थी।

वित्त मंत्रालय में पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने फेंका था लाल रंग

पिछले गुरुवार को समूह के कुछ कार्यकर्ताओं ने फायर इंजन की मदद से यहां के वित्तीय मंत्रालय के मुख्यालय पर लाल रंग फेंका था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जलवायु संकट पर सरकार की विफलता लोगों के सामने लाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था।

मालूम हो कि जलवायु संकट से ब्रिटेन ही नहीं पूरा देश जूझ रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने पूरी दुनियो को अपनी स्पीच के माध्यम से जागरुक किया था। वहीं, अब ब्रिटेन में सोमवार को जलवायु कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने वाले थे। आंदोलन की तैयारियों के बीच एक्सटिंक्शन रिबेलियन समूह से जुड़े दस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Case: खुदाई में मिला गोलाकार पूजास्थल और भी बहुत कुछ, मुस्लिम पक्षकार बेवजह मामले को बना रहे पेचीदा

यह भी पढ़ें: VIDEO: लंदन में जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के खिलाफ चल रहा था कार्यक्रम, छात्रों ने किया हंगामा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.