Move to Jagran APP

भारत की धार्मिक विविधताओं का कायल हुआ ब्रिटेन, हाउस ऑफ कामंस ने देश की सहिष्णुता को सराहा

विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) के मंत्री ने निगेल एडम्स कहा कि जिन लोगों को हमारी तरह भारत जाने का अवसर मिला है वह जानते हैं कि यह अद्भुत देश है। दुनिया में यह सबसे अधिक विविधताओं वाला देश है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:10 PM (IST)
भारत की धार्मिक विविधताओं का कायल हुआ ब्रिटेन, हाउस ऑफ कामंस ने देश की सहिष्णुता को सराहा
दुनिया में सबसे अधिक विविधताओं वाला देश है भारत।

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन की सरकार ने बहुसंख्यक हिंदुओं की भारी तादाद के बावजूद भारत में धार्मिक विविधता की प्रशंसा की है। हाउस ऑफ कामंस परिसर में चर्चा के दौरान भारत की धार्मिक सहिष्णुता को सराहा गया।

loksabha election banner

दुनिया में सबसे अधिक विविधताओं वाला देश है भारत

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) के मंत्री निगेल एडम्स ने इस चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मानवाधिकार के मुद्दों को स्वतंत्र रूप से खुलकर उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत के सेक्युलर संविधान में सभी नागरिकों को बराबरी के अधिकार हासिल हैं। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को हमारी तरह भारत जाने का अवसर मिला है, वह जानते हैं कि यह अद्भुत देश है। दुनिया में यह सबसे अधिक विविधताओं वाला देश है।

दिसंबर में विदेश मंत्री डॉमनिक राब ने की थी भारत यात्रा

उन्होंने कहा कि वह इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि दिसंबर में विदेश मंत्री डॉमनिक राब की भारत यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय प्रतिपक्ष से मानवाधिकार के कई मुद्दे उठाए होंगे। उन्होंने कश्मीर और काउंसलर मामले भी उठाए होंगे। हम भारत सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह इन चिंताओं और सभी धर्मो के लोगों के अधिकारों की रक्षा करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.