Move to Jagran APP

लंदन में नए साल की आधी रात पर फिर से गूंजेंगी बिगबेन के घंटों की आवाज

नए साल की आधी रात से फिर से लंदन शहर में बिग बेन के घंटो की आवाज गूंजती सुनाई देगी।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 02:44 PM (IST)
लंदन में नए साल की आधी रात पर फिर से गूंजेंगी बिगबेन के घंटों की आवाज
लंदन में नए साल की आधी रात पर फिर से गूंजेंगी बिगबेन के घंटों की आवाज

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में इन दिनों क्रिसमस और न्यू ईयर का जबरदस्त माहौल बना हुआ है। सड़कें जगमगा रहीं हैं, बाजार क्रिसमस ट्री और सजावटी सामान से पटे पड़े हैं, लोग छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इस खुशी के माहौल के बीच एक और खुशखबरी लंदनवासियों के लिए है। कहा जा रहा है कि नए साल की आधी रात से फिर से लंदन शहर में बिग बेन के घंटो की आवाज गूंजती सुनाई देगी।

loksabha election banner

रात 12 बजे 12 बार गूंजेगी घंटे की आवाज 

लंदन शहर की पहचान ऐतिहासिक घड़ी बिग बेन फिर से चलने को तैयार है। पिछले दिनों मरम्मत की वजह से बिग बेन को बंद कर दिया गया। इस साल जब दुनिया नए साल की खुशी में जश्न मन रही होगी, ठीक उसी वक्त आधी रात को बिग बेन के घंटे बारह बजे 12 बार गूंजेंगे।

big ben is back

जानिए बिग बेन की खासियत

बिग बेन 159 साल पुरानी घड़ी है। बिग बेन का आधिकारिक नाम एलिजाबेथ टावर है। पिछले दिनों इस घड़ी को मरम्मत और संरक्षण के काम के लिए बंद कर दिया गया था। इस पुरानी घड़ी को संरक्षित करने के लिए मॉडर्न तरीकों का इस्तेमाल किया गया है। मरम्मत और संरक्षण के बाद बिग बेन अगले कई सालों के लिए सुरक्षित हो जाएगी।

पहले इस घड़ी को ग्रेट बेल के नाम से जाना जाता था। 2012 में एलिजाबेथ द्वितीय की हीरक जयंती पर उनको सम्मान देने के लिए इसका नाम एलिजाबेथ टावर कर दिया गया। बिगबेन इस घड़ी का प्रचलित या उपनाम है। बिग बेन लंदन के वेस्टमिंस्टर पैलेस के उत्तरी छोर पर लगाई गई है। 2019 में बिगबेन 160 साल की हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.