Article 370 पर यूरोपीय संसद में हुई चर्चा, कहा- आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में मिलेगी मदद
यूरोपीय संसद के एक सदस्य ने कहा है कि अनुच्छेद 370(Article 370) के निरस्त होने से कश्मीर में सक्रिय कई आतंकवादी संगठन को खत्म करने में मदद मिलेगी।
By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 07:30 AM (IST)
ब्रसेल्स(बेल्जियम), एएनआइ। यूरोपीय संसद(MEP) में कश्मीर में अनुच्छेद 370(Article 370) हटाए जाने को लेकर चर्चा हुई। यूरोपीय संसद (एमईपी) के एक सदस्य ने कहा है कि अनुच्छेद 370(Article 370) के निरस्त होने से कश्मीर में सक्रिय कई आतंकवादी संगठनों को जड़ से उखाड़ने में मदद मिलेगी।
यूरोपीय संसद के मासिक समाचार पत्र ईपी टुडे में प्रकाशित एक लेख में, एमईपी टॉमस ज़ेडकोवस्की ने कहा कि ऐसे आतंकवादी समूह कश्मीर घाटी और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हिंसा फैला रहे हैं। ये सशस्त्र समूह कथित रूप से जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक संगठनों से जुड़े या संबद्ध व्यक्तियों पर हमलों के लिए जिम्मेदार थे, जिनमें कम से कम छह राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और एक अलगाववादी नेता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें