विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन: होटल में सो रही महिला को रातभर खटमलों ने काटा, शरीर पर 100 से ज्यादा जगह पड़े निशान; अस्पताल में भर्ती

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:13 AM (IST)

निकोला जेनकिंस काम के सिलसिले में हॉलिडे इन एक्सप्रेस एक्सेटर ईस्ट में ठहरी थीं। दूसरी रात सुबह उठने पर उन्हें ...और पढ़ें

होटल में सो रही महिला को रातभर खटमलों ने काटा (फोटो- सोशल मीडिया)

होटल में सो रही महिला को रातभर खटमलों ने काटा (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. होटल में महिला को फ्री में स्टे रहने का ऑफर दिया था

  2. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में एक महिला को फ्री में ठहरना काफी भारी पड़ गया। महिला ने दावा किया कि एक्सेटर स्थित हॉलिडे इन होटल में ठहरना उनके लिए बुरा सपना बन गया।

निकोला जेनकिंस को अपने बिस्तर में करीब 40 मरे हुए खटमल मिले और शरीर पर लगभग 100 काटने के निशान पड़ गए। गंभीर सूजन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, निकोला जेनकिंस काम के सिलसिले में हॉलिडे इन एक्सप्रेस एक्सेटर ईस्ट में ठहरी थीं। दूसरी रात सुबह उठने पर उन्हें चेहरे, गर्दन, बाजुओं, पीठ और पेट पर लाल-लाल काटने के निशान दिखे।

उन्होंने रजाई चेक की तो एक खटमल रेंगता नजर आया। चादरें खंगालने पर करीब 40 मरे हुए खटमल मिले।

निकोला ने बताया कि उनकी त्वचा जल रही थी और खुजली इतनी तेज हो गई कि उन्हें आपातकालीन विभाग में भागना पड़ा। बायां हाथ पूरी तरह लाल और सूज गया था। डॉक्टर ने स्टेरॉयड की दवा दी और इसे खखटमल के काटने का गंभीर केस बताया।

उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है, लेकिन उन्होंने हॉलिडे इन श्रृंखला में दोबारा कभी ठहरने से इनकार कर दिया है। होटल की ओर से मुफ्त ठहरने का ऑफर भी मिला, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।