Move to Jagran APP

घर से मिली पेंटिंग से पता चलेगी महान वैज्ञानिक न्यूटन की सोच

न्यूटन को पेंटिंग का बहुत शौक था। वह अक्सर पढ़ते हुए अपने नोट्स दीवारों पर ही लिखते थे। इसके साथ ही वह अलग-अलग तरह की पेंटिंग भी इन्हीं दीवारों पर बनाते थे।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 11:06 AM (IST)
घर से मिली पेंटिंग से पता चलेगी महान वैज्ञानिक न्यूटन की सोच
घर से मिली पेंटिंग से पता चलेगी महान वैज्ञानिक न्यूटन की सोच

लंदन (प्रेट्र)। दुनिया की सबसे जरूरी वैज्ञानिक खोज करने वाले आइजक न्यूटन के घर में एक पेंटिंग मिली है। माना जा रहा है कि इस अनोखी पेंटिंग को न्यूटन ने ही बनाया होगा। जिस घर में यह पेंटिंग मिली है उसमें न्यूटन बचपन में रहा करते थे। वैज्ञानिकों ने न्यूटन के गांव में जिस ग्रैफिटी यानी दीवार पर बनी पेंटिंग की खोज की है उसके लिए वैज्ञानिकों को विशेष तकनीक का सहारा लेना पड़ा। ब्रिटेन की नाटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता क्रिस पिकअप ने आइजक न्यूटन के गृह स्थान पर उस पेंटिंग की खोजबीन की। शोध के दौरान उन्हें एक हॉल की दीवार पर एक पवन चक्की का स्केच मिला। आरटीआइ नाम की आधुनिक तकनीक की मदद से इस पूरे स्केच की जांच करने के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि ये आइजक न्यूटन ने करीब 350 साल पहले अपने बचपन में बनाया होगा। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि लंकाशर में न्यूटन का बचपन बीता था। यहीं उन्होंने पहली बार प्रकाश को प्रिज्म से निकालकर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सिद्धांत प्रस्तुत किया था। साथ ही इसी जगह पर उन्होंने दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण गुरुत्वाकर्षण का नियम भी ईजाद किया था। उन्होंने पेड़ से सेब के गिरने से प्रभावित होकर गुरुत्वाकर्षण के

नियम की खोज की थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि विश्व के सबसे महान वैज्ञानिकों में शुमार न्यूटन की ये पेंटिंग इस बात को लेकर अहम जानकारी दे सकती हैं कि वह अपने बचपन में क्या लिखते-पढ़ते थे। साथ ही ऐसी चित्रकारी उनके जीवन को लेकर कई और अनोखे तथ्य सामने ला सकती है। न्यूटन का जन्म एक किसान परिवार में 1642 में हुआ था। 

न्यूटन को पेंटिंग का बहुत शौक था। वह अक्सर पढ़ते हुए अपने नोट्स दीवारों पर ही लिखते थे। इसके साथ ही वह अलग-अलग तरह की पेंटिंग भी इन्हीं दीवारों पर बनाते थे। इससे पहले भी 1920 और 1930 के दशक में न्यूटन की कई पेंटिंग लोगों को मिली थीं।

यह भी पढें: मौत के 20 साल बाद लगेगी डायना की प्रतिमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.