Move to Jagran APP

बिना सीट बेल्ट बांधे कार चलाते नजर आए 97 साल के प्रिंस फिलिप, पुलिस ने दी उचित सलाह

दो दिन पहले हुए सड़क हादसे के बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (97) फिर कार चलाते नजर आए।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 11:28 PM (IST)
बिना सीट बेल्ट बांधे कार चलाते नजर आए 97 साल के प्रिंस फिलिप, पुलिस ने दी उचित सलाह
बिना सीट बेल्ट बांधे कार चलाते नजर आए 97 साल के प्रिंस फिलिप, पुलिस ने दी उचित सलाह

लंदन, एएफपी। लंदन, एएफपी। दो दिन पहले हुए सड़क हादसे के बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (97) फिर कार चलाते नजर आए। इस बार उन्होंने सीट बेल्ट भी नहीं पहन रखी थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उचित सलाह दी है।

loksabha election banner

वहीं फिलिप के इस उम्र में कार चलाने को लेकर ब्रिटेन में बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इतनी अधिक उम्र में कार चलाने को सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं मान रहे हैं। बता दें कि ब्रिटेन में कार चलाने की कोई उम्र निर्धारित नहीं है, लेकिन 70 की आयु पूरी होने के बाद व्यक्ति का लाइसेंस स्वत: रद हो जाता है। अगर व्यक्ति ने उसका नवीनीकरण नहीं कराया तो वह गाड़ी नहीं चला सकता है।

टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक शनिवार दोपहर सैंड्रिंघम में प्रिंस फिलिप अपनी नई लैंड रोवर कार चलाते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी जिसके बाद नॉरफॉल्क पुलिस के प्रवक्ता ने उन्हें सलाह दी थी। बता दें कि गुरुवार को प्रिंस फिलिप की टाटा समूह की लैंड रोवर कार एक अन्य कार से टकरा गई थी। दूसरी कार में दो महिलाएं और एक नौ महीने का बच्चा था।

हादसे में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग को तो कोई चोट नहीं आई थी, लेकिन दूसरी कार में सवार दोनों महिलाएं घायल हो गई थीं। हालांकि बच्चे को कोई चोट नहीं आई थी। बताया जाता है कि सूरज की रोशनी के चलते प्रिंस फिलिप की आंखे चौंधिया गई थीं, जिसके बाद यह हादसा हो गया। प्रिंस फिलिप 2017 में सार्वजनिक जीवन से औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन पिछले एक दशक से उन्हें कई बार कार चलाते देखा गया है।

घायल महिला ने कहा, प्रिंस फिलिप ने नहीं मांगी माफी
गुरुवार को हुए हादसे में कलाई की हड्डी टूटने से घायल हुई एमा फेयरवेदर ने कहा कि अब तक प्रिंस फिलिप ने हादसे के लिए माफी नहीं मांगी है। फेयरवेदर ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह जीवित हैं। शाही परिवार द्वारा संदेश भेजने की बात पर उन्होंने कहा कि एक संदेश उन्हें पुलिस की तरफ से मिला था। हालांकि इसे किसी भी तरह से माफी नहीं माना जा सकता है। बकिंघम पैलेस ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने दोनों महिलाओं की कुशलक्षेम का संदेश भेजा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.