पुतिन की सत्ता पर मजबूत पकड़, रूस के चुनावों में यूनाइटेड रशिया को तीन-चौथाई सीटें
चुनाव आयोग के अनुसार, क्रेमलिन की मुख्य पार्टी 'यूनाइटेड रशिया' को स्टेट ड्यूमा में तीन-चौथाई से अधिक सीटें मिलेंगी, जो ...और पढ़ें

रूस के चुनावों में यूनाइटेड रशिया को तीन-चौथाई सीटें (फोटो- रॉयटर)
HighLights
चुनाव में 11.1 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 60 प्रतिशत ने वोट डाला
चुनाव में 11.1 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 60 प्रतिशत ने वोट डाला
एपी, मॉस्को। रूस के संसदीय चुनाव के अंतिम नतीजे शुक्रवार को जारी कर दिए गए। इस चुनाव ने रूस पर क्रेमलिन के राजनीतिक नियंत्रण को और मजबूत कर दिया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, क्रेमलिन की मुख्य पार्टी 'यूनाइटेड रशिया' को स्टेट ड्यूमा में तीन-चौथाई से अधिक सीटें मिलेंगी, जो एक रिकॉर्ड है। 18 से 20 सितंबर तक हुए चुनावों से विपक्षी पार्टियों या उम्मीदवारों को लगभग पूरी तरह से बाहर रखा गया।
सरकारी मीडिया के जबरदस्त प्रचार और वोटिंग प्रक्रिया पर कड़े नियंत्रण चलते रूस की आर्थिक मुश्किलों और यूक्रेन के ड्रोन हमलों के बावजूद क्रेमलिन अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में कामयाब रहा।
2022 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यह पहला संसदीय चुनाव था।
चुनाव में यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों के निवासियों ने भी भाग लिया, जिन पर उसी साल मॉस्को ने कब्जा कर लिया था।
क्रीमिया में भी मतदान कराया गया, जिसे रूस ने 2014 में अपने में मिला लिया था। चुनाव में 11.1 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 60 प्रतिशत ने वोट डाला।
अधिकारियों ने मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कुछ इलाकों में ऑनलाइन वोटिंग की भी इजाजत दी थी।
