विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस में तबाही बनकर बरसे यूक्रेन के 'ड्रोन बम', ऑयल रिफाइनरी और मिलिट्री हवाई पट्टी तबाह; 3 की मौत

Published: Sat, 02 Aug 2025 07:52 PM (IST)

यूक्रेन ने कीव पर रूसी हमले के जवाब में रूस के भीतर बड़ा ड्रोन हमला किया जिसमें एक तेल रिफाइनरी ...और पढ़ें

रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले के यूक्रेनी दावे की पुष्टि नहीं की है (फोटो: रॉयटर्स/फाइल)
रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले के यूक्रेनी दावे की पुष्टि नहीं की है (फोटो: रॉयटर्स/फाइल)

HighLights

  1. इलेक्ट्रॉनिक सामान का एक कारखाने पर हमला
  2. सैन्य हवाई पट्टी को भी बनाया निशाना
  3. रूस के भीतर बड़ा ड्रोन हमला

रॉयटर्स, कीव। यूक्रेन ने कीव पर रूसी हमले के जवाब में शनिवार को रूस के भीतर बड़ा ड्रोन हमला किया है। यूक्रेन के दावे के अनुसार इस हमले में रूस की एक बड़ी तेल रिफायनरी, सैन्य हवाई पट्टी और इलेक्ट्रॉनिक सामान का एक कारखाने को निशाना बनाया गया। हमलों में तीन लोगों के मारे जाने की भी सूचना है।

इस बीच गुरुवार तड़के कीव पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है, 150 से ज्यादा लोग घायल हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले के यूक्रेनी दावे की पुष्टि नहीं की है।

यूक्रेन के एक और गांव पर कब्जे का दावा

कहा है कि शुक्रवार-शनिवार की रात यूक्रेन से रूस में आए 338 ड्रोन को आकाश में नष्ट कर दिया गया। जबकि यूक्रेन की वायुसेना ने बताया है कि इस दौरान रूस ने यूक्रेन में 53 ड्रोन भेजे थे जिनमें से 45 को आकाश में नष्ट कर दिया गया। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के एक और गांव पर कब्जे का दावा किया है।

यूक्रेन में हथियारों की आपूर्ति के लिए अमेरिका, नाटो, यूरोपीय देशों और यूक्रेन ने अलग से व्यवस्था बनाई है। इस व्यवस्था में यूक्रेन हथियारों की आवश्यकता बताएगा। यूरोपीय देश उन हथियारों के लिए धनराशि सीधे अमेरिका को देंगे। अमेरिका उन हथियारों को सैन्य संगठन नाटो को देगा और नाटो उन हथियारों को यूक्रेन को देगा।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन की दो टूक, बोले- यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी, लेकिन नहीं रुकेगा युद्ध