सीरिया पर रासायनिक हमले से बौखलाया रूस, कहा-युद्ध होगा इसका परिणाम
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की इस कार्रवाई का परिणाम युद्ध हो सकता है।
मास्को, (एएफपी)। रूस के विदेश मंत्रालय ने सीरिया पर हुए रासायनिक हमले का जोरदार विरोध किया है। रूस का कहना है कि पुतिन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। रूसी दूत ने चेतावनी दी है कि हमले के परिणाम के लिए तैयार रहें। मिसाइल हमले पर रूस ने जवाब देते हुए कहा है कि सीरिया पर ये हमला तब किया गया जब इस देश के पास शांतिमय भविष्य की उम्मीद थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की इस कार्रवाई का परिणाम युद्ध हो सकता है।
अमेरिका में रूस के राजदूत एंटोनी एंटोलोव ने कहा- हमने चेतावनी दी थी की ऐसे हमलों के परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अब जो होगा उसकी ज़िम्मेदारी अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की है। सीरिया पर हवाई हमले से रूस और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के बीच टकराव होने की आशंका बढ़ गई है।
ट्रंप की रूस को चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया हमले को लेकर रूस को भी घेरा है। ट्रंप ने कहा, 'सीरिया पर हुआ हमला असद (सीरिया के राष्ट्रपति) के रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को रोकने की रूस की विफलता का प्रत्यक्ष परिणाम है।' ट्रंप ने कहा है कि सीरिया के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को ब्रिटेन और फ्रांस का समर्थन मिला है।
सीरिया में रूसी सैन्य ठिकानों के पास दिखे थे अमेरिकी सैन्य विमान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हमले वाले बयान के अगले ही दिन अमेरिका के सात सैन्य विमान सीरिया के समुद्री तट के पास दिखाई दिए। सीरिया में सरकार समर्थक सेना द्वारा विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी। रासायनिक हमले में 74 लोग मारे गए हैं। सीरियाइ सीमा के नजदीक जहां पर अमेरिकी विमानों की गतिविधि देखी गई, वहां नजदीक ही मेमीम में रूसी एयरबेस और टारटस में नेवल बेस है। इटली के सिसिलिया स्थित अमेरिकी एयरबेस से उड़े छह पी-8 ए और ग्रीस के अमेरिकी अड्डे से उड़े एक ईपी-3 ई विमान ने सीरिया के समुद्री तट के नजदीक से गुजरे थे। करीब आठ साल से सीरिया दुनिया की सैन्य ताकतों के लिए मुकाबले का मैदान बना हुआ है। देश की बशर अल असद सरकार को अमेरिका जहां हटाना चाहता है, वहीं रूस उसे बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। दोनों महाशक्तियों के साथ कई देश यहां हो रहे टकराव में शामिल हैं।
हमले में 40 लोगों की मौत
सीरिया पर हुए रासायनिक हमले पर अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका ने सीरिया पर हवाइ हमला किया है। इस अमेरिकी कार्रवाई में फ्रांस और इंग्लैड भी शामिल हैं। इस हमले में 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर एयर स्ट्राइक का आदेश दिया। सीरिया के पूर्वी गोता के डौमा में हाल में सीरिया द्वारा रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका ने पहले ही असद सरकार को चेतावनी दी थी।