मौत बनकर आया भालू, तभी अचानक हुआ चमत्कार; एक स्मार्टफोन ने कैसे बचा ली 15 साल के लड़के की जान?
रूस के उल्ताई इलाके में एक 15 वर्षीय किशोर पर भालू ने हमला कर दिया, लेकिन उसके जेब में रखे ...और पढ़ें

स्मार्टफोन फटने से बची 15 साल के लड़के की जान (AI फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस के उल्ताई इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के किशोर की जान भालू के खतरनाक हमले के दौरान किसी तरह से बच गई।
मेट्रो. यूके की रिपोर्ट के अनुसार, यह डरावनी घटना तब घटी जब वह लड़का और उसका एक दोस्त सुनसान इलाके में गए थे। अचानक एक आक्रामक भालू को अपनी ओर आते देख, दोनों घबरा गए। जान बचाने के लिए किशोर ने पास के पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन भालू बेहद तेज था और उसने झपटकर लड़के को पकड़ लिया था और उसे जमीन पर खींचने हुए काटने और नोंचने लगा।
अचानक फटा स्मार्टफोन, बची जान
भालू के हमले में के बीच वहां मौजूद एक व्यक्ति ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत अपने कुत्ते छोड़ दिए, ताकि भालू का ध्यान भटकाया जा सके। हालांकि, असली चमत्कार हाथापाई के बीच में हुआ। भालू ने जब लड़के के कूल्हे पर अपने नुकीले दांत गड़ाए, तो उसका असर उसकी जेब में रखे समार्टफोन पर पड़ा।
अत्यधि दबाव और भालू के दांत लगने से फोन की लिथियम-आयन बैटरी में तेज धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस अचानक हुए धमाके और तेज रोशनी में भालू बुरी तरह घबरा गया और किशोर को छोड़कर तुरंत जंगल की भाग निकला।
गंभीर रूप से घायल हुआ
भले ही स्मार्टफोन के फटने से किशोर की जान बच गई, लेकिन भालू के शुरुआती हमले और फोन की बैटरी फटने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और वह जल भी गय। उसे तुरंत बियस्क सेंट्रल सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
अस्पताल के मुख्य डॉक्टर सर्गेई कोव्याजिन ने बताया कि लड़के के सिर, चेहरे और हड्डियों और गर्दन पर कई गंभीर चोटें थीं, जिनका इलाज करना डॉक्टरों के लिए एक बड़ी चुनौती था। इसके बाद, बेहतर और विशेष सर्जरी के लिए उसे तुरंत मॉस्को रेफर कर दिया गया।
इस घटना के बाद स्थानीय वन्यजीव अधिकारी और प्रशासन हरकत में आ गए हैं। अधिकारी आक्रामक भालू को पकड़ने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
