खाना देने आई महिला कर्मचारी पर साइबेरियाई बाघ ने का हमला
महिला को बाघ ने पंजों में जकड़ लिया, वह मदद के लिए चिल्ला रही थी। ऐसे में चिडि़याघर घूमने आए लोगों ने बाघ पर पत्थर, यहां तक कि कुर्सी और टेबल भी फेंके।
मॉस्को, एजेंसी। रूस के कैलिनिनग्राद चिडि़याघर में महिला कर्मचारी साइबेरियाई बाघ के पास खाना लेकर पहुंची, तो बाघ ने उस पर हमला कर दिया। किसी ने बाघ के बाड़े का दरवाजा खुला छोड़ दिया था।
महिला को बाघ ने पंजों में जकड़ लिया, वह मदद के लिए चिल्ला रही थी। ऐसे में चिडि़याघर घूमने आए लोगों ने बाघ पर पत्थर, यहां तक कि कुर्सी और टेबल भी फेंके, जिससे बाघ महिला को छोड़ चला गया। महिला गंभीर घायल हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। यहां पहली बार बाघ ने किसी इनसान पर हमला किया है।
पिछले दिनों महाराष्ट्र पुणे स्थित राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क में एक व्यक्ति के चिडि़याघर में सफेद बाघ के सामने कूदने का मामला सामने आया था। इससे पहले दिल्ली के चिडि़याघर में भी एक व्यक्ति शेर के घेरे में जा पहुंचा था। उसे बचाया नहीं जा सका था।
यह भी पढ़ें: तेंदुए ने रामपुर में पाच मवेशियों का किया शिकार