स्क्रिपाल जहर प्रकरण: रूसी जासूस प्रमुख ने अमेरिका, ब्रिटेन पर लगाया आरोप
66 वर्षीय एजेंट सर्गेई स्क्रिपाल और उनकी 33 वर्षीय बेटी यूलिया बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती किए गए।
By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 04 Apr 2018 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 04 Apr 2018 03:37 PM (IST)
style="text-align: justify;">मास्को (रायटर्स)। रूस के विदेशी खुफिया एजेंसी के प्रमुख सर्गेइ नारीश्किन ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन में पूर्व डबल एजेंट सर्गेइ स्क्रिपाल को जहर देने का मामला अमेरिका और ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों की उकसावे वाली गतिविधि है।
उन्होंने कहा, ‘स्क्रिपाल मामले में अमेरिकी और ब्रिटिश सुरक्षा सेवाओं द्वारा धोखे से उकसाया जा रहा है।‘ उल्लेखनीय है कि 66 वर्षीय एजेंट सर्गेई स्क्रिपाल और उनकी 33 वर्षीय बेटी यूलिया बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती किए गए। उन्हें सैलिसबरी स्थित शॉपिंग सेंटर के बाहर बेंच पर बेहोशी के हालत में पाया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें