Move to Jagran APP

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव पर रूस में एक जुलाई को मतदान

रूस में एक संवैधानिक सुधार पर एक जुलाई को मतदान होगा जिससे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो और कार्यकाल के लिए पद पर रहने की मंजूरी मिल जाएगी।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 12:43 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 12:43 AM (IST)
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव पर रूस में एक जुलाई को मतदान
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव पर रूस में एक जुलाई को मतदान

मॉस्को, रायटर। रूस में एक संवैधानिक सुधार पर एक जुलाई को मतदान होगा, जिससे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो और कार्यकाल के लिए पद पर रहने की मंजूरी मिल जाएगी। इससे वे 2036 तक रूस के राष्ट्रपति बने रह पाएंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल 2024 तक है। जिन बदलावों पर रूस की जनता मतदान करेगी, उन्हें संवैधानिक अदालत से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इन बदलावों के तहत पुतिन के अब तक के कार्यकाल को शून्य घोषित कर दिया जाएगा। इससे उनके लिए लगातार और दो कार्यकाल तक पद पर रहने का रास्ता साफ हो जाएगा।

loksabha election banner

पहले यह मतदान 22 मई को होना था। लेकिन, राष्ट्रपति पुतिन ने कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया। उस समय उन्होंने कहा था कि महामारी से दुनियाभर की स्थिति खराब हो रही है। ऐसे में उनके लिए लोगों की सेहत और सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। अब उनका कहना है कि स्थिति व्यापक रूप से स्थिर हो गई है और मॉस्को में संक्रमण की स्थिति में तेजी से गिरावट आई है। इससे राजधानी में कुछ प्रतिबंधों में छूट दी जा सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि पुतिन (67) करीब दो दशक से रूस की सत्ता में शीर्ष पुरुष बने हुए हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2024 में राष्ट्रपति के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल पूरा हो रहा है। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार इसके बाद वह तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते थे। लेकिन संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर उनके राष्ट्रपति के तौर पर पूर्व के सभी कार्यकालों को शून्य घोषित कर दिया था। इसके बाद रूस की संवैधानिक अदालत ने भी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो और चुनाव लड़ने का अधिकार देने वाले कानून संशोधन पर मुहर लगा दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.