एक महीने के भीतर रूस का दूसरा विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हादसे में विमान में सवार 26 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई है।
By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 06 Mar 2018 07:34 PM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 07:50 PM (IST)
style="text-align: justify;">नई दिल्ली, एएनआई। सीरिया में रूस का विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा सीरिया में हममिम बेस के पास हुआ है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हादसे में विमान में सवार 26 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई है।
एक महीने में दूसरा विमान हादसा
एक महीने के भीतर रूस का दूसरा विमान क्रैश हुआ है। इससे पहले, 12 फरवरी को रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में एक घरेलू यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे के दौरान विमान में सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान राजधानी के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें