Move to Jagran APP

पूर्व पुलिसकर्मी 56 हत्याओं का दोषी करार, पहले से 22 हत्याओं के जुर्म की काट रहा सजा

रूस की एक अदालत ने पूर्व पुलिसकर्मी को 56 हत्याओं के मामले में दोषी करार दिया। पहले से ही 22 महिलाओं की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 02:05 PM (IST)
पूर्व पुलिसकर्मी 56 हत्याओं का दोषी करार, पहले से 22 हत्याओं के जुर्म की काट रहा सजा
पूर्व पुलिसकर्मी 56 हत्याओं का दोषी करार, पहले से 22 हत्याओं के जुर्म की काट रहा सजा

मास्को (रूस), एएफपी। रूस की एक अदालत ने पूर्व पुलिसकर्मी को 56 हत्याओं के मामले में दोषी करार दिया। दोषी पुलिसकर्मी पहले से ही 22 महिलाओं की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। पूर्व पुलिसकर्मी को रूस का खतरनाक सीरियल किलर कहा जा रहा है। दोषी पुलिसकर्मी का नाम मिखाइल पॉपकोव है।

loksabha election banner

इरकुत्स्क के क्षेत्रीय अभियोजक के कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'साइबेरियाई शहर इरकुत्स्क की अदालत ने मिखाइल पॉपकोव को 56 हत्याओं का दोषी माना है। ये मर्डर 1992 से 2007 के बीच किए गए।' अभियोजकों ने पॉपकोव को मनोरोगी बताया, जिसे लोगों की हत्या करने में मजा आता है। वह 10 लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का भी दोषी पाया गया।

पॉपकोव को दूसरी बार आजीवन कारावास की सजा मिली है, एक मामले में वह पहले से ही सजा काट रहा है। वहीं, पूर्व पुलिसकर्मी होने के नाते उसे मिलने वाली पेंशन को भी रोक दिया गया है। बता दें कि साल 2015 में पॉपकोव को 11 महिलाओं की हत्या के मामले में सजा मिली थी। बाद में उसने 59 अन्य हत्याओं का भी जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि सोमवार को उसे 56 मर्डर के मामले में सजा सुनाई गई, क्योंकि जांचकर्ता तीन अपराधों को साबित करने में कामयाब नहीं रहे।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में लिफ्ट देने के नाम पर वह कइयों की हत्या कर चुका है। कई हत्याएं उसने अपनी पुलिस कार में की हैं। कहा जा रहा है कि पॉपकोव ने जितनी हत्याएं की हैं, वह रूस और पूर्व सोवियत संघ के इतिहास में सबसे ज्यादा और सबसे खतरनाक है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.