Move to Jagran APP

अमेरिकी के प्रतिबंधों के बावजूद बढ़ रहा है रूस का हथियार कारोबार

अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों के बावजूद रूस का हथियार कारोबार फल-फूल रहा है। 2017 में रूस ने 2016 के मुकाबले ज्यादा व्यापार किया।

By Vikas JangraEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 01:56 PM (IST)
अमेरिकी के प्रतिबंधों के बावजूद बढ़ रहा है रूस का हथियार कारोबार
अमेरिकी के प्रतिबंधों के बावजूद बढ़ रहा है रूस का हथियार कारोबार

मॉस्को (आइएएनएस)। प्रतिबंधों के बावजूद साल 2017 में रूस की ओर से हथियारों का निर्यात बढ़ा है। रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन के सीईओ सेरेगी शेमजोव ने राष्‍ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को यह जानकारी दी। 2017 में हथियारों का निर्यात 13.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया जो कि साल 2016 में 13.1 बिलियन डॉलर था। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि रोस्टेक सरकारी स्वामित्व वाली हथियार निर्माण कंपनी है, जिसकी साल 2007 में स्थापना हुई थी। इसके साथ ही यह रूस के हथियारों की सबसे बड़ी निर्यातक भी है। उल्लेखनीय है कि इस कंपनी पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है। पश्चिम के लगाए प्रतिबंधों के कारण रूस के लिए हथियार बेचना जटिल काम हो गया है। बावजूद इसके अन्य देशों की तुलना में रूस हथियारों का ज्यादा निर्यात कर पा रहा है। 

राष्‍ट्रपति पुतिन के सहायक ब्लादिमीर कोज्हिन ने बताया कि रूस करीब 100 देशों को सैन्य और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग कर रहा है। कोज्हिन ने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए ताजा प्रतिबंध रूस की करीब 38 संस्थाओं को प्रभावित कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.