विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine war: क्या यूक्रेन पर हो जाएगा रूस का राज? पुतिन की सेना ने एक और शहर पर किया कब्जा

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Sun, 08 Sep 2024 11:47 PM (IST)

Russia-Ukraine war रूस की सेना यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोक्रोव्स्क की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही ...और पढ़ें

रूसी सेना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोक्रोव्स्क की तरफ बढ़ रही है। (File Image)
रूसी सेना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोक्रोव्स्क की तरफ बढ़ रही है। (File Image)

HighLights

  1. पोक्रोव्स्क की तरफ बढ़ रही रूसी सेना।
  2. छह स्थानों पर चल रही भीषण लड़ाई।

रॉयटर्स, मॉस्को। रूस ने यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा कर लिया है। रूसी सेना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोक्रोव्स्क की तरफ बढ़ रही है। रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पूर्व मंत्री ओलेक्जेंडर कामिशिन को सलाहकार नियुक्त किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय रविवार को कहा, 'रूसी सेना ने पोक्रोव्स्क से 12 किमी दूर नोवोहरोडिव्का शहर पर कब्जा कर लिया है।' यूक्रेनी सेना के अधिकारी ने पोक्रोव्स्क सेक्टर में स्थिति को तनावपूर्ण बताते हुए कहा कि छह स्थानों पर भीषण लड़ाई चल रही है।

रूसी हमले में कई लोगों की मौत

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी हमले में सुमी क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे समेत चार घायल हो गए। यूक्रेन ने रूस के 15 हमलावर ड्रोन, एक मिसाइल को मार गिराया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रातभर बेलगोरोद पर यूक्रेन ने हमले किए। यूक्रेन के दो ड्रोनों को नष्ट कर दिया गया। पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी हमले में पांच लोग मारे गए।

रोमानिया का आरोप- रूसी ड्रोन ने किया हवाई क्षेत्र का उल्लंघन

एपी के अनुसार उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य रोमानिया ने कहा कि एक रूसी ड्रोन ने पड़ोसी यूक्रेन पर हमलों के दौरान रोमानिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। मंत्रालय ने कहा कि रोमानिया ने अपने हवाई क्षेत्र की निगरानी के लिए एफ-16 युद्धक विमान तैनात किए हैं।