विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: क्रीमिया ब्रिज पर कार के चलने पर लगी रोक, क्या एक बार फिर यूक्रेन के निशाने पर है ये पुल?

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 14 Sep 2023 08:25 AM (IST)

रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर कार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अब तक कार की ...और पढ़ें

रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर कार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।(फोटो सोर्स: जागरण)
रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर कार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. क्रीमिया ब्रिज पर कार की आवाजाही पर रोक
  2. आवाजाही पर लगी रोक का नहीं बताई गई अब तक कोई वजह
  3. कई बार इस ब्रिज प हो चुके हैं हमले

मॉस्को,रॉयटर्स। Russia Ukraine War। पिछले डेढ़ सालों से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच गुरुवार रूसी समाचार एजेंसी आरआई ने जानकारी दी कि रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर कार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

हालांकि, अब तक कार की आवाजाही को रोकने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन इस फैसले से ये सवाल खड़ा हो चुका है कि क्या एक बार फिर यूक्रेन सेना इस ब्रिज को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine: रूस ने क्रीमिया पुल पर यूक्रेन के हमले को किया नाकाम, S-200 मिसाइल प्रणाली को हवा में ही रोका

यूक्रेन कर चुका है इस ब्रिज पर हमला

इस साल जुलाई महीने में इस ब्रिज पर एक कार में विस्फोट हुआ था। कार में विस्फोट की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई थी। बता दें कि साल 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया गया। वहीं, अगस्त महीने में यूक्रेन ने इस ब्रिज पर हवा में मार करने वाली एस-200 गाइडेड मिसाइल से हमला किया था। हालांकि, रूसी सैनिक ने इस हमले को नाकाम कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेनी हमले में रूस के दो जहाज क्षतिग्रस्त, 24 लोग घायल; कीव ने दागी 10 क्रूज मिसाइलें