Move to Jagran APP

रूस न्यू स्टार्ट संधि को आगे बढ़ाने को तैयार, जल्द बाइडन प्रशासन से हो सकती है वार्ता

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस चाहता है कि अमेरिका के साथ यह संधि बनी रहे। धरती पर हथियार नियंत्रण बना रहे। वहीं परमाणु हथियार नियंत्रित रखने के लिए बाइडन भी अपनी इच्छा जता चुके हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:43 PM (IST)
रूस न्यू स्टार्ट संधि को आगे बढ़ाने को तैयार, जल्द बाइडन प्रशासन से हो सकती है वार्ता
परमाणु हथियार नियंत्रित रखने के लिए बाइडन भी जता चुके हैं इच्छा

मॉस्को, एपी। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मिलकर रूस परमाणु हथियार नियंत्रण संधि को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। यह संधि दो सप्ताह में खत्म होने वाली है। न्यू स्टार्ट संधि बरकरार रखने के लिए रूस और अमेरिका के अधिकारियों के बीच महीनों वार्ता हो चुकी है लेकिन वह विफल रही। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से बात न बन पाने पर रूस अब बाइडन प्रशासन के साथ संधि बरकरार रखने के लिए वार्ता कर सकता है। यह संधि पांच फरवरी को खत्म हो जाएगी।

loksabha election banner

इसके बाद दोनों देश अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होंगे। वैसे बाइडन ने न्यू स्टार्ट संधि को लेकर सकारात्मक बयान दिया है। जब वह अमेरिका के उप राष्ट्रपति थे, तब इस संधि के संबंध में वार्ता हुई थी। जबकि रूस ने कहा है कि वह पुरानी संधि को शीघ्र और बिना शर्त आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस चाहता है कि अमेरिका के साथ यह संधि बनी रहे। धरती पर हथियार नियंत्रण बना रहे। लावरोव ने कहा है कि बाइडन नई स्टार्ट संधि के इच्छुक हैं और वह पांच फरवरी से पहले इस पर बात भी करना चाहते हैं। हम इसके लिए वार्ता के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं।

न्यू स्टार्ट संधि पांच साल के लिए और बढ़ सकती है। इसकी अवधि बढ़ाने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी इच्छा जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि संधि को बनाए रखने के लिए रूस बिना शर्त तैयार है। न्यू स्टार्ट संधि पर 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने हस्ताक्षर किए थे। इसमें दोनों देशों ने 1,550 परमाणु हथियार रखने और 700 मिसाइलों की तैनाती तय करने की सीमा तय की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.