विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस और यूक्रेन के बीच 90-90 कैदियों की अदला-बदली, UAE ने की मध्यस्थता

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 26 Jun 2024 06:00 AM (IST)

रूस और यूक्रेन ने 90-90 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है। पिछले दो सालों से दोनों देशों के बीच जंग चल ...और पढ़ें

रूस-यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई।(फोटो सोर्स: एपी)
रूस-यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई।(फोटो सोर्स: एपी)

एएफपी, कीव। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच दोनों देशों ने 90-90 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है। पिछले दो सालों से दोनों देशों के बीच जंग चल रही है। युद्धबंदियों की अदला-बदली के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने मध्यस्थता की।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, "आज हमारे 90 और लोग रूसी कैद से घर लौट आए हैं।" जेलेंस्की ने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि रूस के कब्जे में जो भी हमारे कैदी हैं, उसकी रिहाई हो सके।

यूएई ने की मध्यस्थता

रूस ने जानकारी दी कि इन यूक्रेनी कैदियों की रिहाई से पहले मॉस्को में उनका उपचार किया जाएगा। दोनों युद्धरत पक्षों के बीच अंतिम अदला-बदली मई के अंत में हुई थी, जब उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मध्यस्थता से 75-75 कैदियों की अदला-बदली की थी। फरवरी में दोनों पक्षों ने कहा था कि उन्होंने 100-100 कैदियों की अदला-बदली की है।

यह भी पढ़ें: किम जोंग उन को दक्षिण कोरिया ने सुनाई बुरी खबर, उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण हुआ फेल