Move to Jagran APP

रूस ने कहा-द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम स्वीकार करे जापान, जानें क्‍यों कहा ऐसा

रूस ने जापान को द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम स्वीकार कर लेने की सलाह दी है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 08:27 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:27 PM (IST)
रूस ने कहा-द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम स्वीकार करे जापान, जानें क्‍यों कहा ऐसा
रूस ने कहा-द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम स्वीकार करे जापान, जानें क्‍यों कहा ऐसा

 मॉस्को, रायटर। रूस ने जापान को द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम स्वीकार कर लेने की सलाह दी है। देश के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हालांकि कुरील द्वीपों को लेकर चल रहे विवाद पर जापान को अंतिम चेतावनी दिए जाने से इन्कार किया है।

loksabha election banner

द्वितीय विश्वयुद्ध के अंतिम दिनों में सोवियत संघ ने प्रशांत महासागर में स्थित चार द्वीपों पर कब्जा कर लिया था। जापान और रूस उन पर अपनी संप्रभुता का दावा करते हैं। इस विवाद के कारण दोनों देशों के बीच शांति संधि नहीं हो पाई। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने इस मामले को सुलझाने की ओर कदम बढ़ाया है।

22 जनवरी को वह इस मसले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता भी करने वाले हैं। दूसरी तरफ रूस का कहना है कि शांति समझौते से पहले जापान को उन द्वीपों पर रूस की संप्रभुता स्वीकार करनी चाहिए।

लावरोव ने कहा, 'यह वार्ता की शर्त नहीं है। हम बस यह समझना चाहते हैं कि जापान द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम स्वीकार क्यों नहीं कर पा रहा?' उन्होंने यह भी कहा कि रूस ने कई बार शांति संधि करने की कोशिश की है। लेकिन द्वीपों को लेकर चल रहा मतभेद इसमें अड़ंगा है। रूसी नागरिक भी जापान को कोई भी द्वीप लौटाने के पक्ष में नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.