रूस में कोरोना का कोहराम 24 घंटे में 16,550 सामने आए मामले
रूस में 24 घंटे में 16550 नए कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि रूस की दुनिया में पहला ऐसा देश है जिसने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का सफल कोरोना वैक्सीन परीक्षण का दम भरा था।
मास्को, एएनआइ। मास्को में पिछले 24 घंटे में 16,550 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। लगातार यहां पर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। पहली बार बढ़ी संख्या में आए संक्रमित मामलों ने लोगों के बीच कोरोना को लेकर भय बढ़ा दिया है। ये मामले 85 क्षेत्रों से दर्ज किए गए हैं। इनमे से 4,372 मामले एक्टिव हैं, जिनका कोई भी नैदानिक लक्षण (clinical symptoms)नहीं है। अब रूस में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,547,7774 तक पहुंच गया है। बता दें कि रूस में सोमवार को 12,844 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
24 घंटे में 229 मरीजों की मौत
रूस में पिछले 24 घंटों में 229 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। रूस में कल मौत का आंकड़ा 296 से नीचे था। रूस में कोरोना से अब तक कुल 26,050 मौतें हो चुकी हैं। कुल 7,704 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। बीते दिन रूस में 11,567 से नीचे कम लोग ठीक हुए थे। इसको मिलाकर रूस में अब तक कुल 11,38,522 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक पूरी दुनिया के 4 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।
अमेरिका में दूसरे दौर की कोरोना महामारी की मार बढ़ती जा रही है। देश के 50 प्रांतों में से 29 में इस खतरनाक वायरस का प्रकोप फिर बढ़ गया है। इन जगहों पर रोजाना रिकॉर्ड संख्या में नए मामले मिल रहे हैं। इससे देश के कुल मामलों में तेज उछाल आ गया है। अमेरिका में अब तक कुल 88 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से करीब दो लाख 30 हजार की मौत हुई है।
समाचार एजेंसी रायटर के डाटा के अनुसार, अमेरिका में बीते 24 घंटे के दौरान 60 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए। इससे पहले शनिवार को करीब 80 हजार संक्रमित मिले थे। जबकि शुक्रवार को 84 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस पाए गए थे। इधर, मिशिगन, नार्थ कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, विस्कांसिन और ओहियो समेत 29 प्रांतों में इस माह संक्रमण में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।