Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine War: रूस ने UN में उठाया यूक्रेन के 'डर्टी बम' का मुद्दा, पश्चिमी देशों ने आरोपों को किया खारिज

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 09:52 AM (IST)

    Russia-Ukraine War रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते हुए काफी वक्त बीत गया है। लेकिन अब दोनों देशों के बीच कोई सुलह नहीं हो पाई है। हालांकि इस युद्ध के बीच अब डर्टी बम की एंट्री हो गई है। रूस ने यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    Hero Image
    Russia-Ukraine War: रूस ने UN में उठाया यूक्रेन के 'डर्टी बम' का मुद्दा (फाइल फोटो)

    मास्को, एजेंसी। रूस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के तथाकथित डर्टी बम का मामला उठाया। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन डर्टी बम के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है। मॉस्को ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र को इन आरोपों का विवरण देते हुए एक पत्र भेजा और रूस ने सुरक्षा परिषद के साथ एक बंद बैठक में यह मुद्दा उठाया। साथ ही इसे लेकर दुनिया को भी चेताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरी दुनिया के लिए हो सकता है खतरा- दिमित्री पोलांस्की

    संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे लोगों से यह कहने में कोई आपत्ति नहीं है कि अगर ऐसा होता है तो यह एक विनाशकारी आपदा है, जिससे पूरे ग्रह को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सबूत खुफिया जानकारी में थे, जिसे पश्चिमी समकक्षों के साथ आवश्यक स्तर की मंजूरी के साथ साझा किया गया था।

    क्रेमलिन के प्रवक्ता ने दिया बयान

    वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को रूस के आरोपों को दोहराया और कहा कि पश्चिमी देश भले ही इन आरोपों को खारिज करते रहें। लेकिन यूक्रेन को हमारे खिलाफ एक परमाणु हथियार का उपयोग करने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

    पश्चिमी देशों ने आरोपों को किया खारिज

    रूस ने कीव पर आरोप लगाया कि उसने दो संगठनों को एक डर्टी बम बनाने का आदेश दिया। एक विस्फोटक उपकरण में रेडियोधर्मी सामग्री लगी हुई थी। हालांकि, फ्रांस, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका ने इन आरोपों को पारदर्शी रूप से झूठा कहकर खारिज कर दिया है। साथ ही वाशिंगटन ने रूस को चेतावनी दी है कि किसी भी परमाणु उपयोग के लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    Russia-Ukraine War: क्या है ‘Dirty Bomb’ और ये क्यों माना जाता है इतना खतरनाक? जानें कितना नुकसान हो सकता है

    Ukraine Russia War: यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना रूस की बड़ी गलती होगी, बाइडन की चेतावनी