Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine War: रूस ने खेरसान के पश्चिमी तट से सैनिकों की वापसी का किया ऐलान, रक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 09:57 PM (IST)

    रूस ने यूक्रेन के खेरसान से अपने सैनिकों को पीछे लेने का ऐलान किया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को खेरसान शहर की निप्रो नदी से अपने सैनिकों को पीछे हटने के आदेश दिए हैं।

    Hero Image
    रूस ने खेरसान के पश्चिमी तट से सैनिकों को वापस लेने का किया ऐलान।

    मास्को, रायटर्स। रूस ने यूक्रेन के खेरसान से अपने सैनिकों को पीछे लेने का ऐलान किया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को खेरसान शहर की निप्रो नदी से अपने सैनिकों को पीछे हटने के आदेश दिए हैं। बता दें कि खेरसान शहर पर युद्ध के दौरान रूस ने कब्जा कर लिया था, जिसे वापस हथियाने के लिए यूक्रेन ने तैयारियां शुरू कर दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैनिकों की दूसरी जगह होगी तैनाती

    रक्षा मंत्री शोइगु ने कहा कि उन्होंने खेरसान शहर पर रक्षात्मक कदम उठाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम अपने सैनिकों की जान बचाएंगे और सैनिकों को नदी के पश्चिमी किनारे पर तैनात करना व्यर्थ होगा। उन्होंने बताया कि इन सैनिकों को किसी ओर मोर्चे पर तैनात किया जा सकता है।

    खेरसान में पुल को उड़ा दिया गया था

    इससे पहले, खेरसान शहर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बना पुल विस्फोट से उड़ा दिया गया था। हालांकि यह पुल किसने उड़ाया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस बीच खेरसान में रूस की ओर से नियुक्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी किरिल स्ट्रेमौसोव की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। दुर्घटना का ज्यादा ब्योरा नहीं दिया गया है। खेरसान शहर के पूर्व में डेनिप्रो नदी की सहायक नदी पर बने डारीव्का ब्रिज के नष्ट होने की तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन उसे यूक्रेन की सेना ने उड़ाया या रूस की सेना ने, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

    पुल उड़ाने वाले का नहीं हो पाया है खुलासा

    यूक्रेन के कुछ लोगों ने कहा है कि रूसी सेना ने यह पुल उड़ाकर यूक्रेनी सेना के आगे बढ़ने का रास्ता रोक दिया है। जबकि यूक्रेनी सेना पर नजर रखने वाले विश्लेषक ओलेह जदानोव के अनुसार यह कार्य किसी गैर सैन्य लेकिन लड़ाके दस्ते का हो सकता है। यह दस्ता यूक्रेन का हो सकता है जिसने रूसी सैनिकों को घेरने के लिए यह पुल उड़ाया हो। पता चला है कि पुल के दोनों ओर रूसी सैनिक मौजूद हैं। पुल उड़ाए जाने से पुल के आगे के सैनिक खेरसान शहर में मौजूद रूसी सैनिकों से कट गए हैं। खेरसान के युद्ध क्षेत्र की खबरों की पुष्टि फिलहाल कोई भी पक्ष नहीं कर रहा है।

    ये भी पढ़ें: यूक्रेनी सैनिकों को क्‍यों है ठंड का इंतजार, रूसी सैनिकों के समक्ष क्‍या होगी चुनौती

    ये भी पढ़ें: जेलेंस्की ने व्लादिमीर पुतिन को दी चेतावनी, मॉस्को को अपनी एक सेंटीमीटर जमीन तक नहीं देगी यूक्रेनी सेना