Move to Jagran APP

रूस ने जनता की राय पर रखे नई मिसाइलों के नाम, ऑनलाइन वोटिंग का लिया सहारा

नई पीढ़ी के हथियारों के लिए जो नाम चुने गए हैं उनमें 'पेरेस्वेट' भी है। यह नाम एक लेजर हथियार को दिया गया है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 07:08 AM (IST)
रूस ने जनता की राय पर रखे नई मिसाइलों के नाम, ऑनलाइन वोटिंग का लिया सहारा
रूस ने जनता की राय पर रखे नई मिसाइलों के नाम, ऑनलाइन वोटिंग का लिया सहारा

मॉस्को (रायटर)। रूस ने परमाणु ऊर्जा से संचालित नई पीढ़ी की मिसाइलों के नाम पर से पर्दा उठा दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से प्रचारित इन 'सुपर हथियारों' के नाम जनता की राय पर रखे गए हैं। इसके लिए रूसी सेना ने ऑनलाइन मतदान कराया था। इसमें 70 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

नई पीढ़ी के हथियारों के लिए जो नाम चुने गए हैं उनमें 'पेरेस्वेट' भी है। यह नाम एक लेजर हथियार को दिया गया है। अलेक्जेंडर पेरेस्वेट एक मध्यकालीन बौद्ध योद्धा थे। उन्होंने 14वीं सदी में मंगोलों के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया था। एक क्रूज मिसाइल को समुद्री पक्षी 'ब्यूरेवेस्टिनिक' का नाम दिया गया है। पानी में परमाणु ऊर्जा से संचालित एक ड्रोन को 'पोसीडॉन' नाम दिया गया है। यह समुद्र के ग्रीक देवता का नाम है।

पुतिन ने इसी महीने अपने संबोधन में परमाणु ऊर्जा संचालित एक क्रूज मिसाइल, पानी में चलने वाले ड्रोन और एक लेजर हथियार विकसित किए जाने की बात उजागर की थी। हाल में भारी जीत के साथ चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए पुतिन अक्सर ही अपने समर्थकों को लामबंद करने के लिए सैन्यवादी बयान देते रहते हैं। वह यह कहना भी नहीं भूलते कि रूस पश्चिमी देशों से घिरा है। उनके आलोचकों का कहना है कि इन बयानों में ऐसे दिखाया जाता है जैसे कि देश युद्ध के कगार पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.