विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस के कामचटका में लगे भूकंप के तेज झटके, जमीन से 152 KM नीचे रहा केंद्र

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:35 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 09:38 AM (IST)

रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचाटका प्रायद्वीप में 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 152 किलोमीटर नीचे था।

रूस के कामचटका में लगे भूकंप के तेज झटके।

रूस के कामचटका में लगे भूकंप के तेज झटके।

HighLights

  1. रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में आया 7 तीव्रता का भूकंप।

  2. भूकंप का केंद्र जमीन से 140 किलोमीटर नीचे स्थित था।

  3. गहराई अधिक होने से सतह पर नुकसान का खतरा कम।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचाटका प्रायद्वीप इलाके में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई।

EMSC ने जानकारी दी है कि इस भूकंप का केंद्र जमीन से काफी नीचे यानी 152 किलोमीटर लगभग 94 मील की गहराई पर स्थित था। बता दें कि इतनी अधिक गहराई पर भूकंप आने के कारण अक्सर धरती की सतह पर होने वाले नुकसान का खतरा थोड़ा कम हो जाता है, फिर भी इतने बड़े झटकों से इलाके में हड़कंप मच गया।

सुनामी का कोई खतरा नहीं

राहत की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी, सलाह या खतरा नहीं है।

NCS के अनुसार, यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 9:05 बजे आया। इसका केंद्र धरती से लगभग 152 किलोमीटर की गहराई में उत्तरी अक्षांश 52.068° और पूर्वी देशांतर 157.164° पर स्थित था।

अलग-अलग एजेंसियों के अलग-अलग आंकड़े

बता दें कि अलग-अलग वैश्विक निगरानी एजेंसियों के आंकड़ों में गहराई और तीव्रता में हल्का अंतर देखा गया। EMSC ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 7.0 बताई है, जिसका केंद्र लगभग 123 से 146 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। वहीं, NOAA ने इसकी तीव्रता 7.0 और गहराई लगभग 148 किलोमीटर दर्ज की है।

फिलहाल, इस तेज भूकंप के कारण किसी बड़े जान-माल के नुकसान की कोई शुरुआती खबर सामने नहीं आई है और एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।