Russia Dam Collapse: बांध के गिरने से दर्दनाक हादसा, 13 लोगों की मौत
Russia Dam Collapse रूस के क्रास्नोयार्स्क क्षेत्र में एक बांध के गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 12 लोगों की मौत की खबर है।
मास्को, एएनआइ/एएफपी। Russia Dam Collapse, रूस के क्रास्नोयार्स्क क्षेत्र में एक बांध के गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 13 लोगों की मौत की खबर है। 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश के आपातकाल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। जानकारी अनुसार यह बांध अवैध था। इस बांध का पर्यावरण, औद्योगिक और परमाणु पर्यवेक्षण सेवा के साथ पंजीकरण नहीं हुआ था। इससे पहले जनवरी में एक ऐसे ही हादसे में 249 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
इससे पहले दिन में, मंत्रालय की एक क्षेत्रीय शाखा ने कहा कि शनिवार रात को दो बजे कुरागिन स्काई जिले में यह हादसा हुआ। यह बांध एक स्वर्ण-खनन कंपनी का था। इस हादसे के चलते पास में ही रह रहे खनिकों के दो कमरों में पानी भर गया। इस हादसे में 13 अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य फिलहाल जारी है।
अवैध बांध
मास्को स्थित समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने अज्ञात स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि पानी के तेज बहाव ने कर्मचारियों के अस्थायी आश्रए को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह बांध अवैध था। देश में बांध के पर्यावरण, औद्योगिक और परमाणु पर्यवेक्षण सेवा के साथ पंजीकरण कराना होता है, जो नहीं कराया गया था।
राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
जानकारी अनुसार अज्ञात प्रतिनिधियों का हवाला देते हुए अभियोजकों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस अभियान में 270 से ज्यादा लोग लगे हुए हैं। इस बचाव कार्य में दो एयरमोबाईल यूनिट, एमआई-8 और एमआई 26 हेलिकॉप्टर भी लगे हुए हैं।
जनवरी में हुआ था दर्दनाक हादसा
बता दें कि ऐसा हादसा पहले भी हुआ है। इसी साल जनवरी में एक घातक बांध गिरने से 249 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इम मामले की जांच अभी भी जारी है। इसके बाद से खनन बांध संचालन को लेकर सख्त जांच जारी है।