COVID-19: रूस के कोरोनो वायरस मामले 60 हजार के पार, 555 लोगों की अबतक मौत
रूस में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ 60 हजार को पार कर गई है जबकि मरने वालों की संख्या 555 पहुंच गई है।
मॉस्को, एपी। दुनिया में कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसार रहा है। अमेरिका, स्पेन और इटली में इसका सबसे ज्यादा असर देकने को मिल रहा है। वहीं, रूस में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों सी संख्या 60 हजार को पार कर गई है।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक देश में गुरुवार को 4,774 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा भढ़कर 62,773 हो गया है। इसके अलावा बुधवार को 42 लोगों की मौत के साथ आधिकारिक आंकड़ा बढ़कर 555 पहुंच गया है।
बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रूस ने अप्रैल के पहले हफ्ते से ही देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इसके तहत अधिकांश क्षेत्रों के निवासियों को घर में ही रहने का आदेश दिया गया है। लोगों को सिर्फ किराने का सामान, दवाइयां खरीदने या कचरा बाहर फंकने के लिए ही घर से बाहर निकलने की अनुमति है।
2036 तक सत्ता में बने रहेंगे पुतिन
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संवैधानिक सुधार पर एक राष्ट्रव्यापी चुनाव को स्थगित कर दिया है। इससे उन्हें 2036 तक सत्ता में बने रहने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की 75 वीं वर्षगांठ पर रेड स्क्वायर पर होने वाले पारंपरिक सैन्य परेड को भी स्थगित कर दिया है।
1 लाख 90 हजार लोगों की अबतक मौत
पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया भर में 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की अबतक जान ले चुका है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर 27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि जानलेवा वायरस से अबतक 1 लाख 90 हजार, 743 लोगों की मौत हो चुकी है।