Russia-Ukraine War: रूस का महत्वपूर्ण यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जे का दावा, कीव ने कहा- चल रही भीषण लड़ाई
यूक्रेनी सेना ने ब्लाहोदात्ने गांव के नजदीक भीषण लड़ाई जारी होने का दावा किया है। बता दें कि डोनेस्क के सोलेदर शहर पर भी कब्जे का पहला दावा वैगनर ग्रुप ने ही किया था जो बाद में रूसी सेना के नियंत्रण में आ गया था।
मास्को, रायटर्स। यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ब्लाहोदात्ने गांव पर रूसी सेना के कब्जे का दावा किया गया है। यह दावा रूसी सेना के साथ लड़ रहे रूस के गैर सरकारी सशस्त्र संगठन वैगनर ग्रुप ने किया है। डोनेस्क के सोलेदर शहर पर भी कब्जे का पहला दावा वैगनर ग्रुप ने ही किया था, जो बाद में रूसी सेना के नियंत्रण में आ गया था।
यूक्रेनी सेना ने ब्लाहोदात्ने गांव के नजदीक भीषण लड़ाई जारी होने का दावा किया है। कहा है कि क्षेत्र के 13 ठिकानों पर रूसी सेना को पीछे धकेल दिया गया है। लुहांस्क प्रांत के ज्यादातर क्षेत्र पर कब्जा करने के बाद रूसी सेना डोनेस्क प्रांत पर भी कब्जे की कोशिश कर रही है, इसके चलते क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी है।
रूस-उत्तर कोरिया के बढ़ते संबंधों पर नाटो प्रमुख ने जताई चिंता
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने रूस और उत्तर कोरिया के बढ़ते सैन्य संबंधों पर चिंता जताई है। कहा कि उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षणों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। वह हर दिन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है जिसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के चलते दुनिया में अनिश्चितता और अप्रत्याशिता बढ़ गई है। ऐसे में लोकतांत्रिक देशों और कानून आधारित शासन व्यवस्था वाले देशों को साथ खड़े होना चाहिए तथा सहयोग बढ़ाना चाहिए। नाटो प्रमुख दक्षिण कोरिया से नाटो के सदस्य देशों के संबंधों के विकास के लिए सियोल पहुंचे हैं।
Peru: पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, चट्टान से नीचे गिरी 60 यात्रियों से भरी बस; 24 लोगों की मौत