परमाणु संधि के विस्तार के लिए रूस और अमेरिका समझौते को तैयार
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टेगस ने रूसी प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका तेजी से समझौते की तरफ बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम परमाणु हथियार नियंत्रण के मुद्दे पर आगे बढ़ने की रूसी इच्छा का सम्मान करते हैं।
मॉस्को, एपी। रूस ने मंगलवार को कहा कि वह परमाणु हथियारों की संख्या सीमित रखने की खातिर अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करने और इस सिलसिले में संधि को एक साल आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। इस पर अमेरिका ने कहा कि वह भी जल्द समझौते के लिए सहमत है।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टेगस ने रूसी प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका तेजी से समझौते की तरफ बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम परमाणु हथियार नियंत्रण के मुद्दे पर आगे बढ़ने की रूसी इच्छा का सम्मान करते हैं। रूस और अमेरिका का यह बयान उनके पहले के रुख के विपरीत है। इससे पहले दोनों देशों ने नई स्टार्ट संधि को लेकर एक-दूसरे के प्रस्तावों को नामंजूर कर दिया था। इस संधि की समय सीमा अगले साल फरवरी में समाप्त हो रही है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कोई अतिरिक्त मांग नहीं करने का फैसला किया है।