Move to Jagran APP

रूस में 200 सालों के बाद मिले नेपोलियन के सेनापति गुडिन के अवशेष

पुरातत्वविदों की यह खोज बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 08:46 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 08:46 PM (IST)
रूस में 200 सालों के बाद मिले नेपोलियन के सेनापति गुडिन के अवशेष
रूस में 200 सालों के बाद मिले नेपोलियन के सेनापति गुडिन के अवशेष
मॉस्को, रायटर। फ्रांस के मशहूर शासक नेपोलियन बोनापार्ट के प्रमुख सेनापतियों में शामिल चा‌र्ल्स एटिने गुडिन के अवशेष करीब 200 साल बाद रूस में मिले हैं। फ्रांस और रूस के पुरातत्वविदों की टीम ने रूस की राजधानी मॉस्को से 400 किलोमीटर दूर स्मोलेंस्क के एक पार्क में गुडिन के अवशेष का पता लगाया। पुरातत्वविदों की यह खोज बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वर्ष 1812 में रूस से युद्ध के दौरान नेपोलियन की सेना का नेतृत्व गुडिन ही संभाल रहे थे। 44 साल के गुडिन की 22 अगस्त 1812 को मृत्यु हो गई थी। युद्ध के दौरान तोप का गोला लगने से घायल गुडिन का बायां पैर काटना पड़ा था। गुडिन का दूसरा पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गया था। पार्क से मिले अवशेषों में भी ऐसे निशान दिखे हैं। डीएनए टेस्ट के जरिये अब इन अवशेषों की पुष्टि की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.