Move to Jagran APP

Russia Victory Day Parade: मॉस्को के रेड स्क्वॉयर पर 75वीं विक्ट्री डे परेड, भारतीय सेना का दिखा दम

Russia Victory Day Parade 2020 राजनाथ सिंह द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत जीत की 75वीं वर्षगांठ पर रूस के दौरे पर हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 07:48 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 04:48 PM (IST)
Russia Victory Day Parade: मॉस्को के रेड स्क्वॉयर पर 75वीं विक्ट्री डे परेड, भारतीय सेना का दिखा दम
Russia Victory Day Parade: मॉस्को के रेड स्क्वॉयर पर 75वीं विक्ट्री डे परेड, भारतीय सेना का दिखा दम

मॉस्को, एजेंसियां। चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) तीन दिनों के रूस दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह रूस की विक्ट्री डे परेड के 75वीं वर्षगांठ (75th Anniversary of Victory Day Parade) पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी विजय दिवस परेड में भाग ले रही है।

loksabha election banner

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 1941-1945 के युद्ध में सोवियत सेना की विजय की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को में रेड स्क्वॉयर पर विजय दिवस परेड में शामिल हुआ हूं। मुझे गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेना की टुकड़ी भी इस परेड में भाग ले रही है।

विक्ट्री परेड में भारत की तरफ से हर बार कोई न कोई खास व्यक्ति शामिल होने जरूर जाता है। इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बार भारत की तीनों सेनाओं का 75 सदस्यीय दल भी रूस की इस विक्ट्री परेड में शामिल हुआ है। 

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर हैं और माना जा रहा है कि इस दौरान रक्षा मंत्री रूस से जल्द हथियारों की डिलिवरी की बात करेंगे। जिसमें फाइटर एयरक्राफ्ट, टैंक और सबमरीन शामिल हैं। रूस के साथ बड़े हथियारों के साथ करार में सबसे अहम है एस-400 डिफेंस सिस्टम। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भारत को दिसंबर 2021 तक मिलना था, लेकिन कोविड-19 की वजह से उसकी डिलेवरी में देरी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.